केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने शनिवार को अपनी क्लासमेट चारुलता से शादी कर ली है. चारुलता कॉलेज में संजू सैमसन की क्लासमेट थी. दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद आज शनिवार 22 दिसंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गये है.
घर वालों ने भी दोनों की शादी धूमधाम से की

आपकों बता दे, कि एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से संजू सैमसन ने कबूला की उन्होंने शादी कर ली है. बता दें, कि इवानियोस कॉलेज में दोनों साथ पढ़ते थे. यही दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने अपनी शादी की इच्छा घर वालों को बताई. घर वालों ने भी दोनों की शादी धूमधाम से करा दी है.
चारुलता जहां ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है. वह संजू सैमसन भारत की टीम में जगह बनाने के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट व आईपीएल खेल रहे है.

संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके है 1 टी-20 मैच

आपकों बता दें, कि संजू सैमसन घरेलू क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है. संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए भी 1 टी-20 मैच साल 2015 में खेला हुआ है. उन्होंने उस टी-20 मैच में 19 रन भारतीय टीम के लिए बनाये थे.

वह अबतक 50 प्रथम श्रेणी मैच व 78 लिस्ट ए करियर के मैच खेल चुके है. उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 36.84 की औसत से 2800 रन बनाये हुए है. वहीं उन्होंने 78 लिस्ट ए मैचों में 27.36 की औसत से 1779 रन बनाये हुए है.
आईपीएल में भी कमाया है खूब नाम

संजू सैमसन ने आईपीएल में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने 81 आईपीएल मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 26.67 की औसत से 1867 रन बनाये हुए है. इस दौरान वह 10 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके है. उन्होंने अबतक आईपीएल में 142 चौके व 76 छक्के लगाये हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post PHOTOS: संजू सैमसन ने अपनी क्लासमेट से की शादी, पत्नी है बेहद खुबसुरत, देखें शादी की पहली तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.