प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर के खेल में योगदान और ‘कम वंचित लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने’ की कोशिश की पत्र लिखकर सराहना की. मोदी ने टी-20 वर्ल्डकप 2007 और एकदिवसीय वर्ल्डकप 2011 में भारत को चैम्पियन बनाने में गंभीर के योगदान का विशेष उल्लेख किया.
प्रधानमंत्री ने की तारीफ

प्रधानमंत्री ने इस पत्र की शुरूआती लाइन में कहा कि
“मैं भारतीय खेलों में आपके योगदान के लिए बधाई देने के साथ शुरूआत करना चहूंगा. आपके यादगार प्रदर्शनों के लिये भारत हमेशा आभारी रहेगा. इसमें कई ऐसे प्रदर्शन थे, जिसने देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई.”
प्रधानमंत्री ने खेल के प्रति गंभीर के जूनून की तारीफ की. उन्होंने कहा कि
“मुझे यकीन है कि आपकी यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही होगी, लेकिन आपने समर्पण और दृढ़ता से देश के लिए खेलना सुनिश्चित किया. आप कम समय में ही एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज के रूप में उभरे, जो अक्सर टीम को शानदार शुरूआत दिलाता था.”
गौती देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बेबकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते थे. ऐसे में मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि
“जिस दृढ़ता और स्पष्टता से आपने अपनी बात रखी खासकर भारत की एकता और अखंडता से जुड़े मुद्दों पर, उससे आप विभिन्न तबके के लोगों के चहेते बने.”

आगे मोदी ने लिखा कि
“जब आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, तो आपके शुभचिंतक काफी निराश हो गए. लेकिन इस निर्णय से एक नहीं बल्कि आपके जीवन की कई दूसरी पारियां शुरू होगी. आपके पास अन्य पहलुओं पर काम का समय और अवसर होगा, जिसके लिए पहले आपको समय नहीं मिल रहा था.”
आप को बता दें कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 से अधिक रन बनाने वाले इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सप्ताह अपना आखिरी रणजी मैच खेल क्रिकेट से संन्यास लिया था.
गौती ने कहा धन्यवाद
Thanks @narendramodi @PMOIndia for the kind words. Nothing of this would have been possible without love and support of our fellow countrymen. All these deeds are dedicated to our country. pic.twitter.com/3P3HcViIJ5
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 16, 2018
गंभीर ने मोदी के इस पत्र को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए करते हुए लिखा कि इन शब्दों के लिए शुक्रिया. यह देशवासियों के समर्थन और प्यार के बिना संभव नहीं होता. मेरी सभी उपलब्धि देश के नाम.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post PM मोदी भी हुए गौतम गंभीर के फैन्स, पत्र लिख कर की तारीफ, तो गंभीर ने किया कुछ ऐसा फिर जीता दिल appeared first on SportzWiki Hindi.