भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली के लिए तो अब हर कोई मैच कोई ना कोई नया रिकॉर्ड लेकर आ रहा है। विराट कोहली के लिए अब तो ये स्थिति हो चली है कि वो मैदान में उतरने के साथ ही जैसे ही अपने नाम पहला रन करते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार करता रहता है।
मौजूदा सक्रिय बल्लेबाजों सबसे ज्यादा टेस्ट रन में विराट कोहली आए चौथे नंबर पर
कुछ इसी तरह से ही विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जा रहा एडिलेड टेस्ट मैच साबित हुआ है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है जहां विराट कोहली ने 3 और 34 रन के स्कोर किए।

विराट कोहली के लिए बल्लेबाज के तौर पर भले ही ये एडिलेड टेस्ट मैच इतना अच्छा नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपने इन छोटे-छोटे स्कोर के बूते भी एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड बनाए।
विराट कोहली ने 34 रनों की पारी से डेविड वार्नर को इस मामले में छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 34 रनों की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय के सक्रिय बल्लेबीजों में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान ने(6368) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान और दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर (6363)को पीछे कर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं।
ये बल्लेबाज हैं अभी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में वैसे तो सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं लेकिन मौजूदा सक्रिय बल्लेबाजों की बात करे तो हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा 9022 रन बनाए हैं।

तो वहीं इस मामले में विराट कोहली से आगे अब भी जो रूट 6522 रन और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर 6406 रनों के साथ आगे हैं।
बल्लेबाज रन मैच पारी
| हाशिम अमला | 9022 | 119 टेस्ट | 205 पारी |
| जो रूट | 6522 | 71 टेस्ट | 141 पारी |
| रॉस टेलर | 6406 | 88 टेस्ट | 158 पारी |
| विराट कोहली | 6368 | 74 टेस्ट | 126 पारी |
| डेविड वार्नर | 6363 | 74 टेस्ट | 137 पारी |
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post RECORD- एडिलेड टेस्ट के दौरान विराट कोहली ने तोड़ा डेविड वार्नर का एक बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.