ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुए. इस समारोह में युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच भी पहुंचे थे. लेकिन आनंद और ईशा की शादी में हेजल कीच ज्यादा कमफर्टेबल नहीं थीं कहा जा रहा है कि वो बार-बार अपने पेट को कवर करती नजर आईं.
दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है

इसी के साथ दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है. अगर मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो, युवराज सिंह पिता बनने वाले हैं. ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचने के दौरान हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती नजर आईं. तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो मां बनने वाली हैं.
युवराज और हेजल जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर सकते हैं

खबरों की मानें तो ईशा की शादी में मेहमान युवराज और हेजल से इस बारे में चर्चा करते हुए भी नजर आए. युवराज और हेजल जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर सकते हैं.
बता दें कि 2 दिन पहले ही युवराज सिंह का बर्थडे था. तब हेजल ने युवराज की फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया था. युवराज और हेजल 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी हुए 2 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है.
युवराज ने बर्थडे पर ऐलान किया वे 25 कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज करवाएंगे

दो दिन पहले 37 साल के हुए युवराज ने बर्थडे पर एलान किया वे 25 कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज करवाएंगे.ये मैसेज युवी ने एक वीडियो के जरिए दिया था. उन्होंने कहा था,
‘आज मेरा जन्मदिन है। मैंने कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी को मात दी है, लेकिन देश में ऐसे कई लोग हैं जो इस जानलेवा बीमार के शिकार हैं और पैसों की कमी के कारण इलाज नहीं करा पाते हैं.मैं कैंसर से पीड़ित 25 गरीब परिवार के बच्चों का अपने फाउंडेशन युवीकेन की तरफ से इलाज कराने का ऐलान करता हूं’
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: जल्द ही पिता बनने वाले हैं युवराज सिंह, ईशा अंबानी की शादी में बेबीबम्प के साथ नजर आई हेजल कीच appeared first on SportzWiki Hindi.