Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: पृथ्वी शॉ के बाद भारत को लगा एक और करारा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी भी लौटेगा स्वदेश

एडिलेड में पहला टेस्ट जीतने वाली विराट कोहली एंड कंपनी के लिए अगले कुछ दिनों के भीतर ही हालात यू-टर्न जैसे हो गए हैं. मेजबानों ने भारत को दूसरे टेस्ट में 146 रन से तो करारी शिकस्त दी ही है, वहीं टीम इंडिया कई समस्याओं का शिकार भी है. मानो खराब ओपनिंग, स्पिनर को खेलने में आ रही सहित कई बातों पहले से कम नहीं थीं कि रोहित शर्मा के बीच दौरे में भारत वापस लौटने की बात ने टीम मैनेजमेंट को बढ़ा दी है.

टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका 

पर्थ में हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों का एक खेमा मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की टीम में वापसी की मांग कर रहा था, लेकिन नई खबर के बाद समर्थकों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को भी झटका लगा है.रोहित शर्मा अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर पत्नी के साथ रहना चाहते हैं.

हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अपनी तरफ से रोहित के भारत लौटने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रोहित का भारत का लौटन पक्का है. और ऐसा होने पर तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली के पास बल्लेबाजी में एक विकल्प कमजोर हो जाएगा.

पहले टेस्ट मैच के बाद हो गए थे बाहर 

साफ था कि रोहित के बल्ले पर अभी भी वनडे की मानसिकता का जंग लगा हुआ है. यह उनकी बैटिंग स्टाइल और आउट होने के तरीके में साफ दिखाई पड़ा.

रोहित ने एडिलेड में 37 और 1 का स्कोर बनाया था. और वह अपने आउट होने के तरीके के चलते आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. इसके बाद उन्हें पर्थ में नहीं खिलाया गया. हालांकि, उन्हें न खिलाने के पीछे कमर दर्द कारण बताया गया था.

लेकिन पर्थ में हार के बाद रोहित को फिर से टीम में  शामिल किए जाने की चर्चा के बीच खबर यह आ रही है कि रोहित शर्मा बीच सीरीज से ही भारत वापस लौट सकते हैं. सूत्रों के अनुसार रोहित की पत्नी रितिका साजदेह गर्भवती हैं और उनका डिलिवरी का समय एकदम नजदीक है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: पृथ्वी शॉ के बाद भारत को लगा एक और करारा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी भी लौटेगा स्वदेश appeared first on SportzWiki Hindi.