पाकिस्तान क्रिकेट टीम अबु धाबी में अपने घरेलू सीजन को खत्म करने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है जहां वो 26 दिसंबर बुधवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज कर रहा है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बॉक्सिंग डे पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को करारा झटका लगा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा जिसके पहले पाकिस्तान की टीम को अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को चोट के कारण गंवाना पड़ा है।

मोहम्मद अब्बास दुबई में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एक गेंद को डाइविंग करने के प्रयास में अपने कंधे को चोटिल करवा बैठे जिस चोट से मोहम्मद अब्बास अब तक उबर नहीं सके हैं ऐसे में उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और स्पिन गेंदबाज शादाब खान चोट के कारण बाहर
मोहम्मद अब्बास की चोट को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने उनके कंधे की चोट से पूरी तरह से नहीं उबरने की जानकारी दी है। तो साथ ही शादाब खान के खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

लेकिन वहीं पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान चोटिल तो थे लेकिन सरफराज खान ने ये साफ किया है कि वो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हो चुके हैं।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने दी ये जानकारी
सरफराज अहमद ने कहा कि “अब्बास पहले टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं हैं, उम्मीद है कि वो दूसरे टेस्ट मैच में फिट हो जाएंगे। शादाब खान भी दूसरे टेस्ट मैच में वापस आ जाएंगे लेकिन वहीं फखर जमान फिट हैं।”

शादाब खान और मोहम्मद अब्बास के बाहर होने के बाद पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अब स्पिन विभाग में यासिर शाह और युवा यासिर अशरफ जैसे गेंदबाजों पर होगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post SAvsPAK- बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.