Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : तीसरे टेस्ट में बने कुल 18 रिकॉर्ड, कोहली, पुजारा, बुमराह ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 137 रन के अंतर से जीत लिया. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

इस पूरे टेस्ट मैच के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर मेलबर्न टेस्ट मैच पर बने आंकड़ो पर :

1. मयंक अग्रवाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 295वें खिलाड़ी बने है.

2. अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल 8वें भारतीय खिलाड़ी बने है. उसने पहले 7 खिलाड़ी ऐसा कर चुके है.

3. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था. उनका टेस्ट क्रिकेट करियर का यह 17वां टेस्ट शतक था.

4. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया था. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का यह 20वां टेस्ट शतक था.

Melbourne Test: India win 2 wickets away

5. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया था. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का यह 10वां टेस्ट शतक था.

6. किसी भारतीय द्वारा मेलबर्न में तीसरा सबसे स्लो शतक चेतेश्वर पुजारा ने इस टेस्ट की पहली पारी में बनाया. पुजारा ने अपना शतक 280 गेंद पर बनाया. उनसे पहले रवि शास्त्री ने 1992 में 307 गेंद पर व सुनील गावस्कर ने 1985 में 386 गेंद पर शतक बनाया था.

7. जसप्रीत बुमराह ने इस साल 48 विकेट हासिल कर चुके है. वह अपने डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन चुके है.

8. जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट की पहली पारी में अपने क्रिकेट करियर की बेस्ट गेंदबाजी की, उन्होंने 15.5 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे.

9. जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट मैच में अपना तीसरा फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. वह अपने यह 3 फाइव विकेट हॉल 9 मैचों में हासिल कर चुके है.

10. जसप्रीत बुमराह, एशिया के बाहर किसी एक साल में सबसे ज्यादा (48 विकेट) लेने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं. उनसे ज्यादा विकेट किसी एक साल में एशिया के बाहर किसी भी एशियन गेंदबाज ने नहीं लिए है.

11. विराट कोहली और पैट कमिंग्स ने अबतक एक-दूसरे के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले है. चारों टेस्ट मैच में एक ना एक बार पैट कमिंग्स ने विराट कोहली को आउट किया है.

12. चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे. 1948 में वीनू मांकड और 1977 में सुनील गावस्कर भी एमसीज के मैदान पर पहली पारी में शतक बना चुके है और दूसरी में शून्य पर आउट हो चुके है.

13. इशांत शर्मा ने बिशन सिंह बेदी को विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. बिशन सिंह बेदी ने जहां 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट हासिल किये थे. वहीं इशांत शर्मा ने भी 90 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 267 विकेट हासिल कर लिए है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में छठे नंबर पर आ गये है.

14. ऋषभ पंत इस सीरीज में कुल 20 डिसमिसल कर चुके है. वह किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर बन गये है.

15. विराट कोहली ने देश के बाहर 11 टेस्ट जीतकर सोरव गांगुली की बराबरी कर ली है.

16. ऑस्ट्रेलिया टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल अपने घर पर कुल 10 हार मिल चुकी है.

17. भारत की एशिया के बाहर यह साल की चौथी जीत थी. चार जीत इससे पहले किसी भी साल में भारतीय टीम ने हासिल नहीं की थी.

18. SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के नाम ही गया है. इससे पहले धोनी ने 3 जीत SENA  देशो में हासिल की थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : तीसरे टेस्ट में बने कुल 18 रिकॉर्ड, कोहली, पुजारा, बुमराह ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.