Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन बने 6 रिकॉर्ड, 28 सालो में यह कारनामा करने वाली सबसे पहली टीम भारत

एडिलेड ओवल में आज रविवार, 9 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला गया. जहाँ एक बार फिर से दिन का खेल खत्म होने तक विराट एंड कंपनी की टीम का पलड़ा मैच पर भारी नजर आया.

भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी के स्कोर में 307 रनों पर ऑल आउट हुई मेजबान टीम के सामने 323 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन रहा. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अभी भी जीत के लिए पूरे 219 रनों की जरूरत हैं और टीम इंडिया को 6 विकटो की…

(Photo by : Getty Images)

आइये डालते हैं, एक नजर चौथे दिन के खेल में बने कुछ अहम आंकड़ो पर :

# पहली पारी में शानदार शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन 71 रन बनाये. दूसरी पारी में अर्द्धशतक बनाने के साथ ही पुजारा के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. दरअसल चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के आठवे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई की सरजमी पर एक ही टेस्ट मैच के दौरान शतक के साथ अर्द्धशतक भी लगाया हो.

# दूसरी पारी में 9 चौके लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 चौके भी पूरे कर लिए.

# चेतेश्वर पुजारा को उनकी दूसरी पारी में नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया. टेस्ट क्रिकेट में यह 8वां ऐसा मौका था, जब नाथन लायन ने चेतेश्वर पूजार को अपनी ही गेंद पर आउट किया हो. पुजारा को आठवी बार आउट करने के साथ ही लायन इस प्रारूप में उनको सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गये.

इस मामले में नाथन लायन ने इंगलैंड के जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को 7 बार अपना शिकार बना चुके हैं.

(Photo by : Getty Images)

# एडिलेड टेस्ट की तीसरी पारी के दौरान भारतीय टीम ने कुल 106.5 ओवर की बल्लेबाजी की. सन 1990 के बाद टीम इंडिया पहली मेहमान टीम बनी जिन्होंने एडिलेड ओवल के मैदान पर तीसरी पारी में 100 या उससे अधिक ओवर खेले हो. 1990 में पाकिस्तान की टीम ने तीसरी पारी के दौरान कुल 143.5 ओवर की बल्लेबाजी की थी.

# अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 26-26 रनों का स्कोर बनाया. डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में एक समान स्कोर बनाने वाले मार्कस हैरिस विश्व के सातवें और ऑस्ट्रेलिया के सबसे पहले खिलाड़ी बने.

मार्कस हैरिस से पहले यह बल्लेबाज अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में एक ही स्कोर पर आउट हुए थे:

नाम  बनाम  स्कोर  साल 
डेन टेलर (दक्षिण अफ्रीका)  इंग्लैंड  36 1914
सैयद आबिद अली (भारत) ऑस्ट्रेलिया  33 1967
सौम्य सरकार (बांग्लादेश) पाकिस्तान  33 2015
बर्नार्ड टंकक्रेड (दक्षिण अफ्रीका) इंग्लैंड  29 1889
आर्थर कार्र (इंग्लैंड) दक्षिण अफ्रीका  27 1922
मार्क रामप्रकाश (इंग्लैंड)  इंग्लैंड  27 1991
मार्कस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया) भारत  26 2018

# तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किये. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले स्टार्क दुनिया के 18वें गेंदबाज बने.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post STATS : एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन बने 6 रिकॉर्ड, 28 सालो में यह कारनामा करने वाली सबसे पहली टीम भारत appeared first on SportzWiki Hindi.