Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: पहले दिन बने 5 रिकॉर्ड, पहली बार ये कारनामा करने में सफल रहे आरोन फिंच

भारतीय के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। टीम के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 112 जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने विकेट के नुकसान पर रन बना लिए थे।

अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। टीम के चार प्रमुख बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बड़ा शतक नहीं बना पाया।

सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाये। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 58, आरोन फिंच ने 50 और शॉन मार्श ने 45 रन बनाये लेकिन कोई भी इसे लम्बी पारी में नहीं बदल पाया।

हनुमा विहारी की अच्छी गेंदबाजी

भारतीय टीम के पास इस मैच में कोई भी विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाज नहीं था। इसके बावजूद पार्ट टाइम गेंदबाज हनुमा विहारी ने ज्यादा कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख बल्लेबाज शॉन मार्श और मार्कस हैरिस को पवेलियन भेजा। उनके अलावा तेज गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

 

आईये देखते हैं आज बने कुछ रिकॉर्ड:

1. यह मैच पर्थ के नये ऑप्टस स्टेडियम पर खेले गया। यह ऑस्ट्रेलिया का 10वां स्टेडियम है जहाँ टेस्ट मैच हो रहा है।

2. ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने 70 रनों की पारी खेली।

3. अपने क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार भारतीय टीम 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले इसी साल जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका में टीम ने 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ खेला था।

4. ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक बनाया। सीरीज की तीसरी पारी में यह उनका दूसरा अर्धशतक भी है।

5. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया। इससे पहले एकमात्र अर्धशतक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में बनाया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post STATS: AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: पहले दिन बने 5 रिकॉर्ड, पहली बार ये कारनामा करने में सफल रहे आरोन फिंच appeared first on SportzWiki Hindi.