भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए है. मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.
1. मयंक अग्रवाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 295वें खिलाड़ी बने है.
2. मयंक अग्रवाल अपने डेब्यू के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में बतौर ओपनर पहली पारी में डेब्यू करने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है. उनसे पहले किसी ओपनर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली ही पारी में डेब्यू नहीं किया था. साल 1947 में आमिर इलाही ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बतौर ओपनर डेब्यू किया था, लेकिन वह दूसरी इनिंग में था.

3. मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने आज तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहली पारी में भारत के लिए 18.5 ओवर तक ओपनिंग साझेदारी निभाई. ओवरों के लिहाज से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती में जुलाई 2011 से यह भारत की सबसे अच्छी साझेदारी थी. बता दे, कि मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने कुल 40 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई.

4. अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल 8वें भारतीय खिलाड़ी बने है. उसने पहले 7 खिलाड़ी ऐसा कर चुके है.
5. भारत की तीसरे टेस्ट की टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी है. जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया हुआ है. मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया हुआ है.

6. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की यह 20वां टेस्ट अर्धशतक था.
7. वीवीएस लक्ष्मण के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाये गये 3173 रन को विराट कोहली ने पीछे छोड़ दिया है. अब विराट सचिन तेंदुलकर (6707 रन) के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये है.
8. मयंक अग्रवाल (76 रन) अपने डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गये है. उनसे पहले दतु फडकर ने 1947 में 51 रन की पारी खेली थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS: AUSvsIND : पहले दिन के खेल में बने 8 रिकॉर्ड, मयंक और कोहली ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.