मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में मात्र 151 रन बना पाई. अब भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है. भारत की कुल बढ़त 346 रन की हो गई है.
मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :
1. जसप्रीत बुमराह ने इस साल 45 विकेट हासिल कर चुके है. वह अपने डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन चुके है.
2. जसप्रीत बुमराह ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की बेस्ट गेंदबाजी की, उन्होंने 15.5 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किये.
3. जसप्रीत बुमराह ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का तीसरा फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. वह अपने यह 3 फाइव विकेट हॉल 9 मैचों में हासिल कर चुके है.

4. विराट कोहली और पैट कमिंग्स ने अबतक एक-दूसरे के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले है. चारों टेस्ट मैच में एक ना एक बार पैट कमिंग्स ने विराट कोहली को आउट किया है.
5. चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे. 1948 में वीनू मांकड और 1977 में सुनील गावस्कर भी एमसीज के मैदान पर पहली पारी में शतक बना चुके है और दूसरी में शून्य पर आउट हो चुके है.

6. जसप्रीत बुमराह, एशिया के बाहर किसी एक साल में सबसे ज्यादा (45 विकेट) लेने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं. उनसे ज्यादा विकेट किसी एक साल में एशिया के बाहर किसी भी एशियन गेंदबाज ने नहीं लिए है.
7. 292 रन की बढ़त भारत की (SENA) देशों में तीसरी सबसे ज्यादा रन की बढ़त है. इससे पहले भारत ने 355 रन की बढ़त इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में साल 2002 में हासिल की थी. वहीं 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 319 रन की बढ़त हासिल की थी.
8. जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में कुल 75 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिए है. वह सिर्फ कगिसो रबाडा 77 विकेट व आदिल रशीद और कुलदीप यादव 76-76 विकेट से पीछे है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : AUSvsIND : तीसरे दिन बने कुल 8 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.