Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: AUSvsIND : चौथे दिन बने 8 रिकॉर्ड, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में मात्र 151 रन बना पाई.

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को कुल 399 रन का विशाल लक्ष्य मिला था. ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए है.

मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर चौथे दिन बने आंकड़ो पर : 

1. मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर तीन छक्के लगाये. वह हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तीन छक्के लगाये है.

2. भारतीय टीम ने अपनी दोनों पारियां घोषित की है. इससे पहले भारत ने सिर्फ साल 2004 में अपनी दोनों पारियां सिडनी के मैदान पर घोषित की थी.

3. ऋषभ पंत ने इस सीरीज में 19 डिसमिसल कर दिए है. उन्होंने किसी विदेशी सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा डिसमिसल करने में सयद किरमानी की बरबरी की है.

4. शॉन मार्श को पहली पारी में भी जसप्रीत बुमराह ने एलपीडब्लू किया था. दूसरी पारी में भी शॉन मार्श को जसप्रीत बुमराह ने एलपीडब्लू कर दिया.

5. इशांत शर्मा ने बिशन सिंह बेदी की बराबरी कर ली है. बिशन सिंह बेदी ने जहां 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट हासिल किये थे. वहीं इशांत शर्मा ने भी 90 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 266 विकेट हासिल कर लिए है.

6. रविन्द्र जडेजा ने इर्वाल्ली प्रसन्ना की बराबरी कर ली है. इर्वाल्ली प्रसन्ना ने जहां 49 टेस्ट मैचों में 189 विकेट हासिल किये थे. वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी 40 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 189 विकेट हासिल कर लिए है.

7. पैट कमिंग्स ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है.

8. पैट कमिंग्स ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की बेस्ट पारी खेली है. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन था, लेकिन इस मैच में वह 60 रन बनाकर नाबाद खेल रहे है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post STATS: AUSvsIND : चौथे दिन बने 8 रिकॉर्ड, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.