भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए है. पहले दिन के खेल में कई शानदार रिकॉर्ड बने है. हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर आज के दिन बने आंकड़ो पर :
1. चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने करियर में आज 14000 रन पूरे कर लिए है.
2. 95 रन के स्कोर पर पहुंचते ही आज पुजारा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 5000 रन पूरे कर लिए है.
चेतेश्वर पुजारा
3. राहुल द्रविड़ ने भी अपने 5000 रन 108 पारियों में बनाये थे और चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने 5000 रन 108 पारियों में बनाये हुए है.
4. चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आज 16वां शतक लगाया.
5. रोहित शर्मा को आज नाथन लियोन ने आउट किया. नाथन लियोन को टेस्ट क्रिकेट में रोहित सबसे ज्यादा 4 बार आउट हो चुके है. इससे ज्यादा वह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए है.
6. विराट कोहली का साल 2018 में चौथा सिंगल डिजिट स्कोर था. इससे पहले कोहली ने इसी साल साउथ अफ्रीका दौरे में दो व इंग्लैंड दौरे में एक बार सिंगल डिजिट का स्कोर बनाया था.
pic by : twitter
7. मुरली विजय आज 11 रन के स्कोर पर आउट हुए. इसमें हैरान करने वाली बात यह थी, कि इससे पहले भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन बार 11 रन के इसी स्कोर पर आउट हो चुके है.
8. रोहित शर्मा ने आज अपनी 37 रन की पारी में 3 छक्के लगाये. उनसे ज्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया की धरती मर भारत के लिए सहवाग ने लगाये हैं. सहवाग ने साल 2003 में मेलबर्न में खेली गई अपनी 195 रन की पारी के दौरान 5 छक्के लगाये थे.
9. रोहित शर्मा किसी एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर आ गये है. वह अबतक 74 छक्के लगा चुके है. कॉलिन मुनरो ने साल 2017 में 70 छक्के लगाये थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : AUSvsIND: पहले दिन बने 9 रिकॉर्ड, पुजारा ने बनाये कई शानदार रिकॉर्ड, तो कोहली के नाम जुड़े कई शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.