Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: AUSvsIND: पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन बने कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बनाकर भारत पर 175 रनों की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 326 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 283 रन बनाए।

तीसरे दिन पर्थ टेस्ट में बने ये बड़े रिकॉर्ड

पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन सबसे खास सुर्खियों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने बटोरी। इन दोनों ने तीसरे दिन अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए।

तो आईए एक नजर डालते हैं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन बने रिकॉर्ड्स पर….

नाथन लियोन भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

कंगारू फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन ने भारत की पहली पारी में एक बार फिर से 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इस तरह से लियोन ने भारत के खिलाफ ये 7वीं बार फाइव विकेट हॉल किया है जो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बार।

कोहली एक कैलेंडर ईयर में AUS, SA और ENG में शतक बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज

विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया। विराट कोहली इस तरह से इस साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों की दौरो पर शतक लगा चुके हैं। एक कैलेंडर ईयर में ऐसा करने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक दर शतक निकल रहे हैं। विराट कोहली ने कप्तान बनने के बाद तो शतकों की फेहरिस्त खड़ी कर दी है। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली का कप्तान के तौर पर सभी फॉर्मेट में मिलकर 34वां शतक है और उन्होंने ग्रीम स्मिथ के 33 शतक के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। अब कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक रिकी पोंटिंग(41) हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया का आक्रमण बड़ा ही रास आता है। विराट कोहली अब तक अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 शतक जड़ चुके हैं। पर्थ के शतक से विराट ने जहां सर जैक हॉब्स और ब्रायन लारा के 12-12 शतकों की बराबरी की तो अब उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर(20) शतक के साथ आगे हैं।

कोहली की कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर कप्तान रहते हुए 3 शतकीय पारियां खेली थी। तो वहीं इस पर्थ टेस्ट में कोहली ने कप्तान के तौर पर एक और शतक लगाया। इस तरह से विराट ने कप्तान के तौर पर एक और सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर लगाते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के 4 शतकों की बराबरी की।

Perth Test: India's first innings collapse at 283 runs

नंबर-4 पर सबसे कम पारियों में 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में जहां नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं तो नंबर-4 उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में बहुत खास रहा है। अब तक अपने करियर में नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली ने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 7 हजार रन पूरे किए। इस तरह से उन्होंने नंबर-4 पर 7 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज (133 पारियों) बल्लेबाज बन गए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post STATS: AUSvsIND: पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन बने कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.