भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाना है. इस टेस्ट मैच में कुछ भारतीय खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने के मौके है. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में तीसरे टेस्ट में बनने वाले आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.

तीसरे टेस्ट में बन सकते हैं यह आँकड़े :
1. मात्र 18 रन बनाते ही मुरली विजय अपने 4000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे. मुरली विजय अबतक 61 मैचों में 3982 रन बना चुके है.
2. अजिंक्य रहाणे भी 65 रन बनाते ही अपने 3500 रन पूरे कर लेंगे. रहाणे अब तक 54 मैचों में 3445 रन बना चुके है.
3. केएल राहुल अपने 2000 रनों से 104 रन पीछे है. अगर वह तीसरे टेस्ट में 104 रन बना देंगे, तो वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे.

4. इशांत शर्मा 3 विकेट लेते ही बिशन सिंह बेदी के 266 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर छठे स्थान में आ जायेंगे.
5. रविचंद्रन अश्विन अगर 8 विकेट हासिल कर लेंगे, तो वह 350 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन जायेंगे.
6. मात्र 4 विकेट हासिल करते ही मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे.

7. अगर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन तीसरे टेस्ट में कुल 16 विकेट हासिल कर लेते है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 350 विकेट हासिल करने चौथे गेंदबाज बन जायेंगे.
8. मेलबर्न में भारत ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 2 टेस्ट मैच जीते है और 8 टेस्ट मैच हारे है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर 2 टेस्ट मैच ड्रा भी रहे है. अगर भारत मेलबर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच जीत जाता है, तो भारत की मेलबर्न में यह तीसरी टेस्ट मैच जीत होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : तीसरे टेस्ट में बन सकते है यह 8 रिकॉर्ड, भारत के पास इतिहास रचने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.