एडिलेड में आज शनिवार, 8 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खेला गया. जहाँ दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान भारतीय टीम का पलड़ा मैच पर भारी नजर आया.
तीसरे दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया टीम 235 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी और पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 15 बढ़त हासिल कर ली. दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन रहा. टीम इंडिया अभी तक मैच में कुल 166 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर चुकी हैं.
(Photo Credit by : Getty Images)
आइये डालते हैं, एक नजर एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में बने कुछ अहम रिकार्ड्स पर : –
# एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने कुल 6 कैच पकड़े. किसी भी भारतीय विकेटकीपर का ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर यह सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा. इस मामले में ऋषभ पन्त ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा. एमएस धोनी ने 2008 के पर्थ टेस्ट मैच में कुल पांच कैच पकड़े थे.
# ऋषभ पन्त एक टेस्ट पारी में बतौर विकेटकीपर 6 शिकार करने वाले देश के चौथे विकेटकीपर बने. ऋषभ से पहले तीन भारतीय विकेटकीपर एक पारी में 6 या उससे अधिक शिकार कर चुके हैं.
सैयद किरमानी बनाम न्यूजीलैंड, 1975 (5 कैच, 1 स्टंप), एमएस धोनी बनाम न्यूजीलैंड, 2009 (6 कैच) और रिद्धिमान साहा बनाम वेस्टइंडीज, 2016 (5 कैच, 1 स्टंप).
(Photo Credit by : Getty Images)
# टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाने वाले विराट देश के चौथे खिलाड़ी बने. विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर (1809), राहुल द्रविड़ (1116) और वीवी एस लक्षमण (1236) यह रिकॉर्ड बना चुके है.
# मुरली विजय और केएल राहुल ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. देश के बाहर इन दोनों खिलाड़ियों ने पहली बार पहले विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाई.
# इस साल भारतीय टीम के तेज गेंदबाजो ने विदेशी सरजमी पर कुल 118 विकेट अपने नाम किये. एक कैलंडर इयर में भारतीय तेज गेंदबाजो द्वारा विदेशी सरजमी पर लिए गये यह सबसे अधिक विकेट रहे.
(Photo Credit by : Getty Images)
# मुरली विजय और लोकेश राहुल ने 63 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. सन 1981 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर तीसरी पारी में पहली बार भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजो ने अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाई. आखिरी बार सन 1981 में चेतन चौहान और सुनील गावस्कर ने मेलबर्न टेस्ट की तीसरी पारी में 165 रन जोड़े थे.
# विराट कोहली ने 9 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर अपने एक हजार रन पूरे किये. सबसे तेजी के साथ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज बने. कोहली से पहले इंग्लैंड के वैली हमंड (6 मैच) और इंग्लैंड के ही हर्बर्ट सुट्चलिफ्फ़ (8 मैच) के नाम आते हैं.
(Photo Credit by : Getty Images)
# विराट कोहली 104 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया. टेस्ट क्रिकेट में यह छठा मौका रहा जब नाथन लायन ने विराट को आउट किया हो. आप सभी को बता दे, कि टेस्ट क्रिकेट में आज तक किसी भी अन्य गेंदबाज ने विराट कोहली को 6 या उससे अधिक बार आउट नहीं किया हैं. नाथन लायन ने इस मामले में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ा. इंग्लैंड के यह दोनों ही तेज गेंदबाज विराट कोहली को इस प्रारूप में 5 बार आउट कर चुके हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post STATS:AUSvsIND: एडिलेड टेस्ट: तीसरे दिन बने कुल 8 रिकॉर्ड, विराट कोहली और ऋषभ पन्त ने रचा विश्व कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.