स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का जारी है। दोनों टीम सीरीज में अभी 1-1 से बराबरी पर है। आपको बता दे कि पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला गया था जिसे भारत ने जीता था और दूसरा पर्थ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनो से जीता। साथ ही अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबोर्न में खेला जायेगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। साथ हाल ही में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा की गई है।
साथ ही इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी की T-20 टीम में वापसी हो गई है। साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। आलराउंडर हार्दिक पांड्या को दोनों टीमों में शामिल किया गया है। इसके अलावा मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर और स्पिन आलराउंडर वाशिगटन सुंदर को टीम से बहार रखा गया है। साथ ही आपको बता दे की दोनों टीमों की कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे जबकि रोहित शर्मा उपकप्तान रहेंगे।भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 6, 8 और 10 फरवरी को T-20 सीरीज़ खेलनी है।
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम इस प्रकार है-
भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाटी रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
और ये भी पढ़े:
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे एमएस धोनी, इस शानदार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
Herald