Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौके गंवाकर यूएई से 0-2 से हारा भारत

अबु धाबी
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ कई शानदार मौके गंवाए और उसे मेजबान यूएई के खिलाफ गुरूवार को एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराकर इतिहास रचा था लेकिन यूएई के खिलाफ भाग्य जैसे भारत के साथ नहीं था और उसके दो बेहतरीन प्रयास गोलपोस्ट से टकरा गए। यदि ये मौके गोल में बदल जाते तो मैच की कहानी कुछ और ही होती। भारत की दो मैचों में यह पहली हार है और उसके खाते में तीन अंक हैं। यूएई की दो मैचों में यह पहली जीत है और उसके चार अंक हो गए हैं। यूएई ने बहरीन के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से बराबर खेला था।