Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...जब बल्लेबाजों ने 1 गेंद पर बना लिए 286 रन, इतने ही रनों पर पारी भी घोषित कर दी

क्रिकेट जगत में दुनिया का एक अनोखा रिकॉर्ड भी सामने आता है, जिसे जानकर मन को विश्वास ही नहीं होता है। जी हां, एक मैच के दौरान महज एक गेंद पर 286 रन बने थे। हैरानी की बात यह है कि इसी एक गेंद के बाद बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पारी घोषित कर दी।अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई भी बल्लेबाज सिर्फ एक गेंद पर 286 रन बना डाले। क्या ऐसा भी कोई नियम है कि क्रीज पर रन के लिए बल्लेबाज लगातार भागता ही रहे। आइए जानते हैं, इससे जुड़ा वह रोचक किस्सा।

यह बात 15 जनवरी 1894 की है, जब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और स्क्रैच XI टीमों के बीच बॉनबरी ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम के बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट मारा कि गेंद पास के किसी पेड़ पर जाकर अटक गई। बताया जाता है कि यह जराह का पेड़ था। जब तक इस पेड़ से गेंद को उतारा जाता, तब तक क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज 286 रन बना चुके थे।

कहा जाता है कि दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर करीब 6 किमी की दूरी कवर कर ली। यह पेड़ मैदान के बीच में था। फील्डिंग टीम ने अंपायर से कहा कि गेंद को खोया हुआ घोषित करके बल्लेबाजों को रन लेने से रोका जाए। मगर अंपायरों ने फील्डिंग टीम की अपील यह कहते हुए ठुकरा दी कि गेंद पेड़ पर फंसी हुई दिख रही थी, इसलिए इसे खोया हुआ घोषित नहीं किया जा सकता है।पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने के लिए किसी को कुल्हाड़ी लाने के लिए भेजा गया, लेकिन संयोग से कुल्हाड़ी नहीं मिली। इसके बाद वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने घर से राइफल मंगवाई तथा गेंद पर निशाना लगाकर उसे पेड़ से नीच गिरा दिया।

जब गेंद पेड़ से नीचे गिरी तब तक विक्टोरिया के बल्लेबाज क्रीज पर भागरकर 286 रन बना चुके थे। बल्लेबाजी करने वाली टीम ने इतने ही रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। मौजूद समय के अनुसार, इस खबर पर भरोसा करना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन यह खबर उन दिनों अंग्रेजी अखबार Pall Mall Gazette में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद इसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत अमेरिका के कई अखबारों और पत्रिकाओं में छापा गया।



Herald