भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक लंबे समय के बाद आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में उतरने को तैयार हैं। महेन्द्र सिंह धोनी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अलग तरह की उम्मीदें भी हैं और साथ ही उन पर बड़ा दवाब भी रहेगा।
महेन्द्र सिंह धोनी पिछे कुछ समय से जूझ रहे हैं खराब फॉर्म से
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में बेजोड़ रिकॉर्ड रखने वाले महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से अपनी उस फॉर्म में नहीं नजर आए हैं जिसके लिए उन्हें जाना-पहचाना जाता रहा है।

महेन्द्र सिंह धोनी के लिए पिछले कुछ समय विकेट के पीछे तो बेहतरीन रहा है लेकिन विकेट के आगे यानि बल्लेबाज से वो जूझते ही रहे हैं। धोनी को बल्लेबाजी में समय के साथ खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अनिल कुंबले ने किया महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन
कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर अब भले ही कई लोगों को वो विश्वास और उत्साह नजर नहीं आ रहा है। लेकिन धोनी के इस खराब समय में उन्हें एक ऐसे शख्स का साथ मिला है जो भारत के महान खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं।

जी हां महेन्द्र सिंह धोनी को भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज रहे अनिल कुंबले का साथ मिला है। अनिल कुंबले ने धोनी की हालिया स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें खुलकर समर्थन किया है।
धोनी के पास लय हासिल करने के लिए है आईपीएल
अनिल कुंबले ने धोनी को लेकर साफ माना है कि अब वो भले ही पहले जैसे धोनी नहीं रहे लेकिन उनको कम नहीं आंका जा सकता है। अनिल कुंबले ने कहा कि हां, अपने करियर के माध्यम से उन उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नहीं है। आपको पता है कि आपकी भूमिकाएं बदल जाती हैं। दुर्भाग्य से एमएस के लिए, उनकी भूमिका समान प्रतित होती हैं और उम्मीद भी यही लगती है।

लेकिन ये कहते हुए इसे वितरित करने में सक्षम हैं। विश्व कप आने वाला है। एमएस के लिए अच्छा है कि उनके पास आईपीएल है। आप जानते हैं कि उन 14 मैचों को विश्व कप तक ले जाता है। इसलिए उन्हें खेल के समय, मैच के समय की आवश्यकता है और वो चीज है जिसकी आपको जरूरत है जैसे आप बड़े होते हैं।
धोनी के पास है अब भी काबिलियत
कुंबले ने धोनी को लेकर आगे कहा कि आप उनके जैसे किसी भी व्यक्ति के लिए जानते हैं, उसे भी एक ब्रेक की जरूरत है। लेकिन जब आप समय के खांचे में आतेहैं और लगातार मैच खेलते रहे ताकि आप अपने रन बनाए और गेंद को बल्ले से टकराने का अहसास हो। उसका रख-रखाव विश्व स्तर का है इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है लेकिन उनकी बल्लेबाजी को खांचे में लाने के लिए बहुत मैच खेलने की जरूरत है। और मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें अवसर प्रदान करेगा क्योंकि पिछले कुछ सालों में सभी मैचों को देखते हुए मध्यक्रम में कोई मौका है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने विराट और रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को माना विश्वकप के लिए नंबर 1 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.