Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज ने माना, इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बना सकते हैं विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है। सिडनी में हुए पहले मैच में 34 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं कप्तान विराट कोहली समेत सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया।

विराट ने जड़ा 39वां वनडे शतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 39वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 112 गेंद में 104 रनों की पारी खेल टीम की नींव रखी। हालांकि, जीत से 57 रन पहले पवेलियन लौट गये।

यह विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का 64वां शतक भी है। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक बनाने के मामले में अब कुमार संगकारा को पीछे छोड़ चुके हैं।

कोहली बना सकते हैं 100 शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के अनुसार विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बना सकते हैं। यह कारनामा अभी तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने किया है। स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए उन्होंने कहा

“विराट कोहली की निरंतरता बहुत अच्छी है। अगर वह फिट रहते हैं, तो वह 100 शतक तक पहुंच जाएंगे। जहां तक उनकी निरंतरता का सवाल है, वह कई महान खिलाड़ियों से आगे हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं और जब उनके बल्ले से शतक निकले तो भारत शायद ही कभी हारता है।”

यह भी पढ़ें: अनिल कुंबले को कोच पद से हटने को लेकर सीएसी के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, कहा कोहली ने…

लगातार शतक बना रहे कोहली

कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने रन बनाने के मामले में सभी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

2018 में वनडे क्रिकेट में 133 की औसत से रन बनाने वाले कोहली इस साल पहले मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे। अगले मैच में उन्होंने एक बार फिर 104 रनों की पारी खेल दी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस दिग्गज ने माना, इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बना सकते हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.