Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

100 विकेट सबसे तेज पूरा करने के बाद मोहम्मद शमी ने इस ख़ास शख्स को समर्पित किया ये सम्मान

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में अपने 100 एकदिवसीय विकेट पूरे किये। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद शमी के 99 विकेट थे। आज अपने पहले ही ओवर में उन्होंने मार्टिन गप्टिल को आउट कर 100 विकेट पूरे किये। आज के मैच में उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

मोहम्मद शमी वनडे मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बना गये हैं। उन्होंने 56वें मैच की 55वीं पारी में यह कारनामा किया। शमी ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में अपना पहला वनडे खेला था।

उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान के नाम दर्ज था। पठान ने 59 मैचों में यह कारनामा किया था। इसके अलावा ज़हीर खान ने 65 और अजीत अगरकर ने 67 मैच में 100 विकेट लिए थे।

विश्व कप 2015 तक प्रमुख तेज गेंदबाज

मोहम्मद शमी विश्व कप 2015 तक टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज थे। विश्व कप में भी वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद चोट की वजह से सिर्फ 9 मैच ही खेलने का मौका मिला।

वह काफी पहले 100 विकेट पूरे कर सकते थे लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने का मौका ही मिला। अब विश्व कप को देखते हुए उन्हें टीम में मौका मिला है और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

अपनी बेटी को किया समर्पित

मोहम्मद शमी ने अपना यह 100 विकेट अपनी बेटी को समर्पित किया है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां में काफी समय से विवाद चल रहा हैं। आज मैच के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में ऊंचे और नीचे में भरोसा रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अपना यह रिकॉर्ड अपनी बेटी को समर्पित करता हूँ।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 100 विकेट सबसे तेज पूरा करने के बाद मोहम्मद शमी ने इस ख़ास शख्स को समर्पित किया ये सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.