Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 101.6वें ओवर में हनुमा विहारी की इस गलती के चलते टीम इंडिया ने गवायाँ अपना रिव्यु

आज शुक्रवार, 4 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आरंभ हो गया. दूसरे दिन के खेल की शुरुआत मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एकदम बढ़िया रही. टीम ने 11वें ओवर में ही हनुमा विहारी को आउट कर टीम इंडिया को पांचवां झटका दिया.

अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी 42 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. हनुमा विहारी ने अपनी 42 रनों की अच्छी पारी के दौरान 96 गेंदों का सामना किया और पारी में पांच चौके भी जमाए.

आउट होने के बाद लिया रिव्यु 

हनुमा विहारी को 101.6वें ओवर में नाथन लायन की गेंद पर कैच आउट हुए थे. विहारी का कैच शोर्ट लेग पर मार्नस लाबुशेन ने पकड़ा था. लाबुशेन के कैच पकड़ने के साथ ही मैदान पर मौजूद अम्पायर इयान गौल्ड ने विहारी को आउट करार दे दिया. जैसे ही गौल्ड ने हनुमा विहारी को आउट करार दिया, वैसे ही हनुमा विहारी ने रिव्यु ले लिया.

दरअसल हनुमा विहारी का ऐसा मानना था, कि गेंद उनके बल्ले पर लगी ही नहीं और इसी के चलते उन्होंने अम्पायर के फैसले के विरुद्ध जाते हुए रिव्यु लेना ज्यादा उचित समझा. मगर रिव्यु में भी यह साफ़ पाया गया, कि गेंद हनुमा विहारी के बल्ले के भाग लेते हुए ही मार्नस लाबुशेन के हाथों में गयी हैं और थर्ड अम्पायर ने भी हनुमा विहारी को आउट करार दे दिया.

यहाँ देखे कैसे आउट हुए विहारी 

पुजारा के साथ निभाई शतकीय साझेदारी 

हनुमा विहारी के रूप में भारतीय टीम को दूसरे दिन का सबसे पहला और मैच में पांचवां झटका लगा. आउट होने से पहले हनुमा विहारी ने पांचवे विकेट के लिए शतकवीर चेतेश्वर पुजारा के साथ कुल 101 रन जोड़े.

आप सभी को बताते चले, कि मेलबर्न टेस्ट के दौरान हनुमा विहारी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरूआत करते नजर आये थे, लेकिन इस टेस्ट मैच में एक बार फिर से उनके मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: 101.6वें ओवर में हनुमा विहारी की इस गलती के चलते टीम इंडिया ने गवायाँ अपना रिव्यु appeared first on SportzWiki Hindi.