भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 18 जनवरी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा एक बहुत ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं. आज आपकों हम अपने इस ख़ास लेख में उस रिकॉर्ड के बारे में ही बताने वाले हैं.
150 विकेट और 2000 रन बनाने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय
रविन्द्र जडेजा
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा 150 विकेट हासिल करने वाले और 2000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने वाले हैं.
मात्र 10 रन और बनाते ही रविन्द्र जडेजा, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में आ जायेंगे, जडेजा से पहले सचिन तेंदुलकर और कपिल देव ने ही भारतीय टीम के लिए 150 से ज्यादा विकेट और 2000 से ज्यादा रन बनाये हैं.
जडेजा जहां यह शानदार रिकॉर्ड हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे. वहीं ऐसा करने वाले वह विश्व के 26वें ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जायेंगे.
हासिल कर चुके हैं 171 विकेट और बना चुके हैं 1990 रन

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा अबतक अपने खेले 146 वनडे मैचों में 35.09 की गेंदबाजी औसत से 171 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं 30.61 की बल्लेबाजी औसत से उन्होंने 1990 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं.
सचिन और कपिल देव का ऐसा है रिकॉर्ड

आपकों बता दें, कि सचिन तेंदुलकर ने जहां अपने 463 मैचों के वनडे क्रिकेट करियर में 18426 रन बनाये हैं. वहीं 154 विकेट भी हासिल किये हुए हैं.
कपिल देव ने अपने खेले 225 वनडे मैचों में 253 विकेट हासिल किये हुए हैं. वहीं उन्होंने बल्ले के साथ भारतीय टीम के लिए कुल 3783 रन बनाये हुए हैं. सचिन तेंदुलकर और कपिल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मात्र 10 रन बनाते ही सचिन और कपिल देव के बाद यह ख़ास मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे रविन्द्र जडेजा appeared first on SportzWiki Hindi.