Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले चार साल में भारत के लिए खेल चुके हैं यह 10 गुमनाम खिलाड़ी, अब इनके नाम भी नहीं जानते होंगे आप

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 10 गुमनाम खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो पिछले 5 सालों में भारतीय टीम के लिए खेले है, लेकिन शायद आपकों इन 10 खिलाड़ियों का नाम भी याद नहीं होगा.

यह 10 खिलाड़ी भारत के लिए अपना क्रिकेट करियर लम्बा नहीं कर सके, सिर्फ एक-दो मैच खेलकर ही इन 10 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था.

परवेज रसूल

परवेज रसूल ने भारत के लिए एक वनडे मैच और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में जहां एक वनडे मैच खेला था. वहीं साल 2017 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इसके से वह भारत की टीम के लिए जगह नहीं बना रहे है.

श्रीनाथ अरविंद

श्रीनाथ अरविंद ने भी भारत की टीम के लिए साल 2015 में एक टी-20 मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला था, लेकिन इस टी-20 मैच के बाद वह कभी भी भारत की टीम में अपनी जगह नहीं बना पाये.

संजू सैमसन 

संजू सैमसन ने भी भारतीय टीम के लिए एक टी-20 मैच खेला है. उन्होंने अपना यह टी-20 मैच  जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015 में खेला था. वह आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में तो लगातार खेल रहे है, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है.

फैज फजल 

फैज फजल ने भी भारतीय टीम के लिए एक वनडे मैच खेला है. उन्होंने यह वनडे मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2016 में खेला था. उन्होंने इस मैच में 55 रन की नाबाद पारी भी खेली थी, लेकिन इसके बाद से वह भारत की टीम में नहीं खेल पा रहे है.

पवन नेगी

पवन नेगी ने भारतीय टीम के लिए एक टी-20 मैच खेला हुआ है. उन्होंने साल 2016 के एशिया कप में भारत के लिए यह मैच युएई के खिलाफ खेला था, लेकिन उन्हें भी इस मैच के बाद से कभी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

गुरकीरत सिंह मान

गुरकीरत सिंह मान ने भी भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेले, जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के लिए मात्र 13 रन बनाये. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 की वनडे सीरीज में खेले थे. इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है.

मंदीप सिंह

मंदीप सिंह ने भी भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेले है. उन्होंने यह तीनों मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2016 में खेले थे, लेकिन उन्हें भी इसके बाद से भारत की टीम में जगह नहीं मिली है.

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा भी भारतीय टीम के लिए 2 टी-20 मैच खेल चुके है. उन्हें साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह दो टी-20 मैच भारत के लिए खेलने का मौका मिला था. इसके बाद से वह भी भारत की टीम से बाहर चल रहे है.

ऋषि धवन 

ऋषि धवन ने भी भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच और 1 टी-20 मैच खेल चुके है. उन्होंने यह मैच जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में खेले. तब से वह भारत की टीम से बाहर चल रहे है.

बरिंदर सर्न 

बरिंदर सर्न ने भी भारतीय टीम के लिए 6 वनडे मैच और 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. उन्होंने भी यह मैच जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में खेले. तब से वह भी भारत की टीम से बाहर चल रहे है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post पिछले चार साल में भारत के लिए खेल चुके हैं यह 10 गुमनाम खिलाड़ी, अब इनके नाम भी नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.