Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी टेस्ट में कमाल कर गया यूपी का यह छोरा, जानिए टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर की 10 खासियत 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव ने सिडनी टेस्ट की एक ही पारी में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। हांलाकि कुलदीप ने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट के लिए 100 रन खर्च किए। या​द दिला दें कि पिछले साल गुजरात के राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुलदीप ने 119 रन देकर 6 विकेट लिए थे।आइए जानें, कुलदीप यादव की 10खासियतें।

1-इंडियन क्रिकेट के इतिहास में पहले चाइनामैन बॉलर हैं कुलदीप यादव।
2-14 दिसंबर, 1994 को यूपी के उन्नाव जिले के एक छोटे से गांव में कुलदीप यादव का जन्म हुआ।
3-कुलदीप को पहले क्रिकेट पसंद नहीं था, क्योंकि उन्हें पढ़ाई से लगाव था।

4-पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बॉलर वसीम अकरम अंडर-19 क्रिकेट खेलते समय कुलदीप की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए थे।
5-कुलदीप शुरूआत में तेज गेंदबाजी करते थे, लेकिन कोच कपिल पांडे की सलाह पर वही स्पिन गेंदबाजी करने लगे। इसका नतीजा आज सबके सामने है।
6-अंडर-15 स्टेट ट्रायल्स में रिजेक्ट हो गए थे कुलदीप यादव।

7-साल 2014 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान कुलदीप ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। उनकी इसी परफॉर्मेंस से वसीम अकरम काफी प्रभावित हुए थे।
8-कुलदीप यादव ने टीम मुंबई इंडियन्स की तरफ से आईपीएल की शुरूआत की थी।
9- नेट प्रैक्टिस के दौरान सचिन तेंदुलकर कुलदीप की गेंदबाजी पर चकमा खा चुके हैं।
10-2016 में अपने पहले आईपीएल टूर्नामेंट में कुलदीप ने तीन मैचों में 6 विकेट झटके।



Herald