Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, एक पारी में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले का किया बराबरी

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक कई महान गेंदबाज हुए जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और विकेट लेने की अभूतपूर्व काबिलियत से क्रिकेट जगत में अपने नाम को खास बनाया है। इन गेंदबाजों में कई गेंदबाजों ने अपने नाम इतने विकेट हासिल किए हैं कि आज पूरा क्रिकेट जगत उनको सलाम करता है।

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

इन सब गेंदबाजों में ऐसे गेंदबाज भी खूब रहे हैं जिन्होंने एक पारी में नाम केवल 5 बल्कि 8 या 9 विकेट कर अपने नाम दर्ज किए हैं। लेकिन इनके बीच ऐसे गेंदबाज बहुत कम रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

जहां तक इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज जिम लेकर ने ही किया है।

एक बार फिर से एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा

अब मौजूदा दौर पर अगर कोई गेंदबाज एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाता है तो अपने आप ही जेहन में जिम लेकर और अनिल कुंबले का नाम आ ही जाता है।

इसी तरह से एक बार फिर से अनिल कुंबले और जिम लेकर के एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के उस अविश्वसनीय रिकॉर्ड की याद ताजा हो गई है।

श्रीलंका के पुष्पकुमारा ने लोकल क्रिकेट में हासिल किए सभी 10 विकेट

जी हां श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज मलिंडा पुष्पकुमारा ने रविवार को श्रीलंका के एक  क्लब क्रिकेट में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया है।

कोलंबो क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले मलिंडा पुष्पकुमारा ने रविवार को जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सैरेंस स्पोर्ट्स क्लब के सभी 10 विकेट अपने नाम किए। पुष्कुमारा ने 18.4 ओवर की गेंदबाजी में 37 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post श्रीलंका के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, एक पारी में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले का किया बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.