इन दिनों सोशल मीडिया पर #10YearChallenge नाम की मुहिम खूब ट्रेंड कर रही है। इस मुहिम के तहत हर कोई अपने पिछले दस सालों को याद कर रहा है। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो भारत ने भी इस दौरान एक बड़ा बदलाव किया है।
#10YearChallenge के तहत भारतीय क्रिकेट की ऐसे बदली सूरत
ये साल 2019 की शुरुआत है और बात करें पिछले 10 सालों की यानी साल 2008 के बाद से तो इस दौरान भारतीय क्रिकेट का चेहरा कापी हद तक बदला है इस समय में भारतीय टीम ने खास उपलब्धि हासिल की है।
तो वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चेहरे भी बदले हैं। तो आपको #10YearChallenge के तरह दिखाते हैं भारतीय टीम में बदलाव की सूरत जिसमें भारतीय टीम ने विश्व कप 2011 की जीत के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन की पॉजिशन को हासिल किया तो साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती।
आईपीएल ने किया एक क्रांतिकारी बदलाव
साल 2008 में भारतीय क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग नाम से एक टी-20 क्रिकेट लीग ने दस्तक दी। आईपीएल ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली और आज पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल का मुरिद हो चुका है।

आईपीएल ने ना केवल क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनायी साथ ही इसने भारतीय क्रिकेट के विकास में भी बड़ा योगदान दिया जो आज हर किसी के सामने है।
भारत ने आखिरी दस सालों में किया काफी कुछ हासिल
भारतीय क्रिकेट के लिए आखिरी दस साल बहुत ही शानदार रहे हैं। इन सालों में भारतीय टीम ने विदेशी मैदान में लड़ने और जीतने का जज्बा दिखाया तो साथ ही भारत की गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया।

2009 के बाद से भारत ने देश से बाहर कुल 18 टेस्ट मैच जीते। इनमें से 2-2 मैच ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में जीते तो 1 मैच न्यूजीलैंड में जीता। वेस्टइंडीज में 3 और श्रीलंका में 6 जीत हासिल की।
दस सालों में भारतीय टीम ने पेस अटैक में जबरदस्त सुधार किया है टीम के पास एक से एक तेज गेंदबाज आए जिन्होंने विदेशी मैदानों में अपना जलवा बिखेरा।
फिटनेस के मामले में भारतीय टीम में दिख रहा है अलग लेवल
फिटनेस किसी भी खेल में सबसे बड़ा योगदान देता है। फिटनेस में चूक होने से प्रदर्शन में भी चूक होना तय है। भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में खिलाड़ियों को जैसा फिटनेस लेवल नजर आ रहा है वैसा पहले कभी नहीं आया।

भारत के खिलाड़ियों में मैदान में इन कुछ सालों में अलग तरह की स्फूर्ति दिखी है। विराट कोहली की अगुवायी में यो-यो टेस्ट जैसी मुश्किल टेस्ट से भी खिलाड़ियों को गुजरना पड़ रहा है।
सफेद गेंद में रिस्ट स्पिन जोड़ी का धमाल
भारतीय क्रिकेट में वैसे हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। स्पिनर्स भारतीय टीम की जीत की गारंटी बने हैं लेकिन मौजूदा दौर में भारत के पास लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में रिस्ट स्पिन गेंदबाजी जोड़ी है।

युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के रूप में इस जोड़ी मे पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की कई जीत के गवाह बने हैं।
अब टॉस की नहीं है टीम को इतनी चिंता
किसी भी टीम के लिए टॉस जीतना बहुत ही अहम माना जाता है। टॉस जीतने के बाद उस टीम के मैच जीतने की संभावना भी प्रबल हो जाती है। कोई भी फॉर्मेट हो ये जरूर नजर आया है।

लेकिन अब भारतीय टीम बदल चुकी है जो टॉस पर इतना ज्यादा निर्भर नहीं करती है। टेस्ट क्रिकेट के अलावा बात करें तो भारतीय टीम टॉस जीतने के बारे में इतना नहीं सोचती है क्योंकि अब टीम चेज करना भी सीख चुकी है।
विश्व क्रिकेट में भारत रत्न की एन्ट्री
भारत रत्न एक बहुत बड़ा पुरस्कार है जो अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता रहा है। भारत रत्न की बात करें तो खेल जगत में इसकी एन्ट्री बड़े लंबे इंतजार के बाद हुई जब साल 2014 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजा गया।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उनके शानदार प्रदर्शन और अनिश्वसनीय क्रिकेट करियर के लिए साल 2014 में भारत रत्न के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया।
घरेलू क्रिकेट में एक अलग तरह का बदलाव
पिछले सालों में भारतीय क्रिकेट में बड़े-बड़े शहरों से ही क्रिकेटरों की एन्ट्री होती थी लेकिन समय बदला तो अब छोटे से छोटे शहरों के क्रिकेटर अपने हुनर को दिखाते हैं। इसके लिए सबसे बड़ा योगदान भारतीय घरेलू क्रिकेट का रहा है।

भारतीय घरेलू क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में खासा परिवर्तन देखा है। भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट सर्किट में ऐसा जबरदस्त बदलाव हुआ है कि अब हर खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया में आने के मौके बढ़ गए हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post #10YearChallenge- भारतीय क्रिकेट में पिछले दस सालों में बदली सूरत, देखिए कैसे हुए बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.