भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के सबसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. विराट ने 10 साल पहले भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था. तारीख थी 18 अगस्त 2008 और टीम थी श्रीलंका. उस समय भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. जिसके बाद उनकी जगह विराट कोहली ने ली और वो टीम के कप्तान बने. आइए आपको बताते हैं विराट कोहली के डेब्यू मैच में क्या थी भारतीय टीम.
1. गौतम गंभीर

विराट कोहली अपने डेब्यू मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी. कोहली के उस मैच में जोरीदार गौतम गंभीर थे. जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले संन्यास ले लिया. बता दें, दोनों सलामी बल्लेबाज दिल्ली के लिए घरेलु मैच खेलें.
भारतीय टीम के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज का उस समय बल्ला जमकर बोला करता था. एक साल पहले ही 2007 में भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप दिलाने में इस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी.
2. सुरेश रैना

विराट कोहली के डेब्यू मैच में सुरेश रैना नंबर 3 पर खेलने आएं थे. भारतीय टीम का यह खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहा है. वो लगातार टीम में आने प्रयाश कर रहे हैं, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था. वो भारतीय टीम के अहम बल्लेबाजों में से एक थे. पिछले कुछ दिनों से वो टीम से बाहर चल रहे हैं.
3. युवराज सिंह

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह उस समय शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने कुछ दिन पहले हुए टी-20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में थे. इस मैच में नंबर चार पर वो खेलने आएं थे.
भारतीय टीम के लिए 304 मैच खेलने वाला यह खिलाड़ी अभी टीम से बाहर चल रहा है. उनकी बढ़ती उम्र और गिरता फॉर्म को देखते हुए टीम में उनकी वापसी अब संभव नहीं लगती.
4. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा. उस समय सलामी बल्लेबाज नहीं थे. उस समय वो भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्स कर रहे थे. लेकिन जब से ये खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज बना है. क्या गजब के फॉर्म में है. बता दें, रोहित शर्मा इस समय भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं.
5. महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान)

उस समय भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. कुछ दिन पहले ही धोनी को कप्तानी मिली थी. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2007 का टी-20 विश्व कप जीत चुकी थी.
भारतीय वनडे टीम में इस समय भी महेंद्र सिंह धोनी ही विकेटकीपर है. हालांकि उनकी जगह अब कप्तान विराट कोहली हैं. धोनी अभी 37 साल के हो चुके हैं.
6. इरफान पठान

इरफ़ान पठान उस समय भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में खेला करते थे. इस समय ये भी खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहा है. उनको भारतीय टीम की ओर से खेले हुए एक अरसा हो गया है. पठान जम्मू कश्मीर के लिए रणजी मैच खेलते हैं. आईपीएल में भी इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला है.
7. हरभजन सिंह

भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह को आजकल हम क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में देखते हैं. आईपीएल में वो चेन्नई के लिए खेला करते हैं. जब विराट कोहली ने अपना डेब्यू किया था. तब वो भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज थे.
8. जहीर खान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान विराट कोहली के डेब्यू वाले मैच में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे. 2015 में भारतीय टीम के इस शानदार गेंदबाज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अभी कुछ दिन पहले जहीर खान टी-10 लीग खेलते हुए नजर आएं थे.
9. प्रज्ञान ओझा

विराट कोहली के डेब्यू मैच में भारत के दूसरे स्पिनर के रूप में प्रज्ञान ओझा खेल रहे थे. बहुत दिनों से यह खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहा है. आईपीएल में भी इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नही मिल रहा. कुछ दिन पहले इनको बिहार की रणजी टीम का कप्तान भी बनाया गया था.
10. मुनाफ पटेल

भारतीय टीम में उस समय दूसरे तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल थे. अभी कुछ दिन पहले इन्होने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मुनाफ पटेल भारतीय टीम के लिए 2007 और 2011 का विश्व कप भी खेला है. विराट कोहली के डेब्यू मैच में ये थी भारतीय टीम जिसमे से मात्र 2 खिलाड़ी इस समय भारतीय टीम का हिस्सा हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ‘विराट कोहली’ के डेब्यू मैच में ये थी 11 सदस्यी भारतीय टीम, जाने कहां है अब बाकी के 10 खिलाड़ी? appeared first on SportzWiki Hindi.