रोहित शर्मा वर्तमान में दुनिया के सबसे अच्छे ओपनर बल्लेबाजों में से एक है. वह भारतीय टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते कई मैचों में जीत दिला चुके है.
रोहित दुनिया के एकलौते खिलाडी है. जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाये है. साथ ही उन्ही के नाम वनडे क्रिकेट का सबसे सर्वोत्तम स्कोर (264 रन) का है.
रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत 23 जनवरी 2007 को आयरलैंड के खिलाफ की थी. इस मैच को भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 विकेट से जीत लिया था.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे.

रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में सौरव गांगुली ने ही ओपनिंग की थी. सौरव गांगुली ने इस मैच में 99 गेंदों पर 77 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी थी. वर्तमान में सौरव गांगुली कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष है.
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने धोनी के इस डेब्यू मैच में 3 गेंदों पर 4 रन बनाये थे. फिलहाल सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटोर पद पर कार्य कर रहे है.
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर के डेब्यू मैच में 107 गेंदों पर 80 रन बनाये थे. गौतम गंभीर ने हाल में ही क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह फिलहाल बतौर कॉमेंटेटर सोनी नेटवर्क के लिए काम कर रहे है.
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ही रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में भारतीय टीम के कप्तान थे. हालाँकि, राहुल द्रविड़ को इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. राहुल द्रविड़ वर्तमान में इंडिया ए व अंडर-19 टीम के कोच है.
युवराज सिंह

युवराज सिंह को भी इस मैच में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला था. युवराज फिलहाल घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे है.
दिनेश कार्तिक

रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक के ही कंधो पर थी. दिनेश कार्तिक वर्तमान में भी भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए है.
अजीत आगरकर

रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कमान अजीत अगरकर के पास ही थी. उन्होंने भारतीय टीम के लिए इस मैच में अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 27 रन दिए थे और एक विकेट हासिल किया था. अजीत आगरकर वर्तमान में बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ जुड़े हुए है.
पियूष चावला

पियूष चावला ने बतौर स्पिनर रोहित शर्मा का डेब्यू मैच खेला था. उन्होंने इस मैच में भारतीय टीम के लिए अपने कोटे के 10 ओवर 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे. पियूष चावला ने फिलहाल आईपीएल में केकेआर और घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेल रहे है.
आरपी सिंह

आरपी सिंह ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में अपने कोटे के 10 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. आरपी सिंह संन्यास ले चुके है और अब कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे है.
एस श्रीसंत

एस श्रीसंत ने रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में कुल 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. अपने इन 10 ओवर में उन्होंने 50 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे. श्रीसंत फिक्सिंग के कारण आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में ये थी 11 सदस्यी टीम, जाने अब कहां हैं बाकि के 10 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.