एमएस धोनी भारतीय टीम के सबसे सफलतम खिलाडियों में से एक रहे है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई मैच जीताये है.
एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ की थी. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो एमएस धोनी के डेब्यू मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे.
आपकों बता दें, कि एमएस धोनी के डेब्यू मैच को भारत की टीम ने 11 रन के करीबी अंतर से जीत लिया था.
सौरव गांगुली (कप्तान)

एमएस धोनी के डेब्यू मैच में सौरव गांगुली ही भारतीय टीम के कप्तान थे. सौरव गांगुली इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. वर्तमान में सौरव गांगुली कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष है.
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने धोनी के इस डेब्यू मैच में 32 गेंदों पर 19 रन बनाये थे. फिलहाल सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटोर है.
युवराज सिंह

युवराज सिंह ने धोनी के डेब्यू में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अपनी टीम के लिए 33 गेंदों पर 21 रन बनाये थे. युवराज फिलहाल घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे है.
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने इस मैच में 80 गेंदों पर 53 रन का शानदार अर्धशतक लगाया था. राहुल द्रविड़ वर्तमान में इंडिया ए व अंडर-19 टीम के कोच है.
मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने धोनी के इस डेब्यू मैच में 111 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली थी. मोहम्मद कैफ वर्तमान में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे हैं. साथ ही इस साल वो दिल्ली कैपिटल्स के कोच स्टाफ का हिस्सा होंगे.
श्रीधरन श्रीराम
Photo Credit : Getty Images
श्रीधरन श्रीराम ने भी भारतीय टीम के लिए धोनी के डेब्यू मैच में खेला था. श्रीधरन श्रीराम इस मैच में मात्र 3 रन ही बना पाए थे, लेकिन श्रीराम ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किये है. वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े हुए है
अजीत आगरकर

एमएस धोनी के डेब्यू मैच में भी अजीत आगरकर ने खेला था. अजीत आगरकर ने इस मैच में 10 ओवर में 51 रन 2 विकेट हासिल किये थे. आगरकर वर्तमान में बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ जुड़े हुए है.
इरफ़ान पठान

एमएस धोनी के डेब्यू मैच में इरफ़ान पठान ने भी खेला था. पठान ने इस मैच में अपने 9 ओवर में 45 रन खर्च किये थे और 1 विकेट हासिल किया था. इरफ़ान पठान वर्तमान में जम्मू कश्मीर की रणजी टीम के लिए खेल रहे है.
जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर शर्मा ने भी धोनी के डेब्यू मैच में खेला था. जोगिंदर शर्मा ने अपने 8 ओवर में मात्र 28 रन खर्च किये थे. वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में कार्यरत है.
हरभजन सिंह

एमएस धोनी के डेब्यू मैच में हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के लिए 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. जिसमे उन्होंने 46 रन खर्च किये थे. हरभजन सिंह वर्तमान में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में ये थी 11 सदस्यी टीम, जाने अब कहां हैं बाकि के 10 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.