भारतीय क्रिकेट टीम जहां पिछले 2 महीनों से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दौरे पर है तो वहीं इधर भारतीय सरजमीं पर अपने देश की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर है। रणजी ट्रॉफी सीजन 2018-19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है जहां पहला सेमीफाइनल मैच विदर्भ और केरल के बीच खेला गया।
विदर्भ ने केरल को सेमीफाइनल में पारी और 11 रन के अंतर से दी मात
रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में विदर्भ की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केरल को 1 पारी और 11 रनों से हराकर इस सीजन के फाइनल में जगह बना ली है।

केरल और विदर्भ के बीच रणजी सीजन का पहला सेमीफाइनल मैच वायनाद के कृष्णगिरी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच केदूसरे ही दिन मैच को पारी के अंतर से अपने नाम किया।
उमेश यादव की तूफानी गेंदबाजी से केरल के बल्लेबाजों के छूटे पसीनें
विदर्भ की इस शानदार जीत में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाडज उमेश यादव ने तूफानी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। विदर्भ एक्सप्रेस के नाम से जाने जाने वाले उमेश यादव ने केरल की पारी को दोनों ही पारियों में ध्वस्त कर दिया।

उमेश यादव ने केरल की पहली पारी में जहां 48 रन खर्च कर 7 सफलताएं हासिल की तो वहीं दूसरी पारी में उमेश यादव ने अपने इसी बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए 5 विकेट हासिल की। उमेश यादव को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विदर्भ ने जीत के साथ बनायी खिताबी मुकाबले में जगह
गुरुवार से शुरू हुए इस पहले सेमीफाइनल मैच में विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल को उमेश-गुरबानी की जोड़ी ने केवल 106 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया।

इसके बाद विदर्भ की पारी भी अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 208 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लेकिन विदर्भ ने केरल को दूसरी पारी में 91 रनों पर सिमटा कर पारी और 11 रन से जीत हासिल की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post रणजी ट्रॉफी- उमेश यादव की खतरनाक गेंदबाजी के बूते विदर्भ ने दूसरे ही दिन केरल को एक पारी और 11 रन से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.