Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

… तो क्या अब आईपीएल 12 से भी कट जायेगा हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का पत्ता, मुसीबतें नहीं ले रही है कम होने का नाम

भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ दिनों पहले स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को पलकों पर बिठाए रखा था। इन दोनों ही खिलाड़ियों की समय के साथ ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हो रही थी दिनों दिन इनकी लोकप्रियता में इजाफा होता जा रहा था।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर आईपीएल में भी एक्शन की मांग

लेकिन समय ने ऐसी करवट ली कि आज इन दोनों ही खिलाड़ियों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों ही खिलाड़ियों की भारतीय टीम से छुट्टी हो गई है तो वहीं अब फैंस आईपीएल से भी बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

जी हां भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अब फैंस ये मांग कर रहे हैं कि इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी भी कोई ना कोई एक्शन ले।

भारत के इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने की थी महिला पर अभद्र टिप्पणी

हाल ही में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भारत के एक टीवी शो कॉफी विद करन में हिस्सा लिया था इस रियलिटी शो में ये दोनों ही खिलाड़ी ऐसा कुछ बोल गए जिसकी कल्पना किसी को भी नहीं थी।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने इस शो में महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी की और ऐसी घटिया सोच दिखा दी जिसकी पूरे देश में कड़ी आलोचना की जा रही है।

फैंस अब कर रहे हैं दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल से हटाने की मांग

यहां तक कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इन दोनों ही खिलाड़ियों की सोच की आलोचना करते हुए इसे बहुत ही शर्मनाक हरकत करार दी है।

तो अब फैंस मांग कर रहे हैं और एक स्वर में बोल रहे हैं कि केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कड़ा एक्शन ले जिससे कि दूसरे खिलाड़ियों तक एक संदेश जाए। आपको बता दे कि हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस और केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब को रिप्रजेंट करते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post … तो क्या अब आईपीएल 12 से भी कट जायेगा हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का पत्ता, मुसीबतें नहीं ले रही है कम होने का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.