Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया : दिल्ली ने जूडो में 12 स्वर्ण पदक जीते

पुणे
दिल्ली के जूडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते । पंजाब ने चार स्वर्ण जीते जबकि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मेजबान महाराष्ट्र को तीन तीन स्वर्ण पदक मिले ।    दिल्ली ने अंडर 17 और अंडर 21 लड़कियों के वर्ग में 12 में से आठ स्वर्ण अपने नाम किये । जूडो में 29 प्रतियोगी राज्यों में से 22 ने पदक जीते । विज्ञप्ति के अनुसार जूडो में उत्तर भारत के नौ राज्यों ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 24 कांस्य जीते । केरल ने दो रजत और छह कांस्य जीते । पूर्वोत्तर से मणिपुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि अरूणाचल प्रदेश ने दो रजत अपने नाम किये ।