Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इनमें से एक देश में हो सकता हैं आईपीएल 12 का आयोजन

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए अभी हाल ही में गुलाबी नगरी में पहली बार खिलाड़ियों की ​नीलामी हुई है। जयपुर में हुई इस साल की नीलामी में भारतीय टीम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती सबसे महंगे बिके। फ्रैंचाइंजी ने इन खिलाड़ियों को 8.4 करोड़ रूपए खर्च करके टीम में शामिल किया। इनके अलावा सैम करन, कॉलिन इंग्रम और शिवम दुबे भी शानदार मोटी रकम में बिके।

इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन को लेकर अटकलें शुरू हो गई है कि आईपीएल का 12वां सीजन कहां खेला जाएगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया हैं कि इस बार आईपीएल का 12वां सीजन कहा पर खेला जाएगा। क्योंकि इस बार जिस समय आईपीएल खेला जाता है। उस समय भारत में लोकसभा चुनाव भी होंगे। इसी बीच अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी इस बात पर विचार करने लग गया हैं कि इस बार आईपीएल का 12वां सीजन भारत में कर पाएगा या देश के बाहर इस सीजन का आयोजन करेगा।

वहीं, मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल के 12वें सीजन को दक्षिण अफ्रीका, यूएई या इंग्लैंड में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। लेकिन इस छोटे फॉर्मेट के फ्रैंचाइजी नहीं चाहती कि ये प्रतियोगिता देश के बाहर खेली जाएं। आपको बता दें कि इस से पहले आईपीएल का दूसरा सत्र और सांतवा सत्र भी देश के बाहर खेला गया था। आपको बता दें कि आईपीएल का 11वां सीजन महेन्द्र सिंह धोनी की कमान वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। धोनी की कमान वाली टीम ने मुंबई इंडियंस के बाद तीसरी बार ये खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की।