Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले 12 महीनों में अगर हमने टॉस जीता, तो विपक्षी टीम हमारे आसपास भी नहीं आई : विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. दोनों ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुख्य बातें बोली.

साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, कि पिछले 12 महीनों में अगर हमने टॉस जीता, तो विपक्षी टीम हमारे आसपास भी नहीं आई.

पूरी टीम के प्रयास से मिली जीत 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीत के बाद कहा, “यह हमारी पूरी टीम की जीत है. हम पूरी टीम के प्रयास के चलते ही सीरीज जीत पाये है. यह जीत हमें किसी की सिंगल इनिंग व सिंगल पारी से नहीं मिली है.

सभी खिलाड़ियों ने अपना कुछ ना कुछ योगदान दिया है और कही भी सीरीज जीतने के लिए पूरी टीम का प्रयास सबसे जरुरी भी है. अगर आप सिडनी की पहली पारी देखों, तो विहारी ने करीब 70गेंद खेली, उसने अपना काम किया. भले ही उसके ज्यादा रन नहीं थे, लेकिन उसकी पारी के चलते बाकि खिलाड़ियों को अपने रन बनाने में मदद मिली थी. इसी को  टीम एफर्ट बोला जाता है. हमें यह जीत पूरी टीम के प्रयासों के कारण ही मिली है.”

हमने टॉस जीता, तो टीम हमारे आसपास भी नहीं आई

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,  “पिछले 12 महीने में हमने जितने टॉस हारे है अगर उन मैचों में आप हमारा प्रदर्शन देखें, तो आपकों चलेगा, कि हमने किस लेवल की क्रिकेट खेली है और जिस मैच में हमने टॉस जीता है, तो दूसरी टीम हमारे आसपास भी नहीं आई है.  मैंने ये बात एरोगेंट में नहीं कह रहा हूं. मैं सच्चाई बता रहा हूं. 

हम अपने आप पर विश्वास रखते है. हमें पता है, कि हम किसी भी टीम को किसी भी मैदान पर हरा सकते है. हमने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती है. यह हमारी सबसे बड़ी जीत है, इसलिए हम बहुत खुशी महसूस कर रहे है. हम अपनी इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते.”

टेस्ट क्रिकेट को करता रहूँगा प्रमोट

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, भारतीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट को रिस्पेक्ट देता है. हम टेस्ट क्रिकेट को पैशन के साथ खेलते है. हम चाहते है, कि युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को खेले और उन्हें भी पता चले इस तरह की सीरीज जीतने का अहसास कितना अच्छा है.

मैं भी एक क्रिकेटर रूप में चाहता हूं, कि लोग ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेले. मैं हमेशा टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करते रहूँगा, क्योंकि मुझे टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करने में गर्व महूसस होता है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पिछले 12 महीनों में अगर हमने टॉस जीता, तो विपक्षी टीम हमारे आसपास भी नहीं आई : विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.