Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीके नायडू टूर्नामेंट : सतीश के शतक की बदौलत बिहार ने मिजोरम पर बनाई 135 रनों की बढ़त

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: राजधानी पटना में जारी सीके नायडू टूर्नामेंट में बिहार की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. आज ​बिहार—मिजोरम के बीच मुकाबले के दूसरे दिन बिहार ने मैंच में 135 रनों की बढ़त बना ली है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिहार ने 283 रन बनाए वही बिहार की पूरी टीम इसी स्कोर पर पवेलियन को लौट चुकी है. अल तीसरे दिन मिजोरम की टीम क्रिज पर होगी.

सतीश ने जड़ा डेब्यू मैच में शतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के स्थानीय मोइनुलहक स्टेडियम में चल रहे सीके नायडू टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दूनामेंट के पहले मैंच के दूसरे दिन बिहार ने मिजोरम पर 135 रनों की बढ़त बना ली है. इस दौरान बिहार की ओर से सतीश ने शतक जमाया है. बिहार की पूरी पारी मिजोरम के 148 के मुकाबले, 283 रन पर समाप्त हुई. बिहार को पहली पारी में 135 रन की बढ़त मिली. वहीं आज बिहार की पारी समाप्त होने के बाद मिजोरम की टीम ने दूसरी पारी में 34 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं. कल मैच का तीसरा दिन है.

आज के मैच में एक विकेट पर 123 रन से आगे खेलने बिहार की टीम उतरी. बल्लेबाज अनमोल बोनी 68 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बिहार के आशुतोष 2 रन, सचिन शून्य, बासु मित्रा 12, अभिषेक 17, प्रशांत 3, मनमोहन 15 , विकास झा 2 रन बनाकर आउट हो गए. बिहार की लड़खड़ाती हुई पारी को अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे सतीश ने संभाला और शतक जड़ते हुए मध्य क्रम में अपनी दावेदारी को और मजबूत किया. सतीश 100 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनके अलावा शब्बीर खान 38 रन बनाकर नॉट आउट रहे और बिहार के स्कोर को 283 तक पहुंचाया.

मिजोरम की टीम की ओर से ए कुमार ने चार और मुआनज़ुआला ने तीन और कीमा ने एक विकेट लिया, जबकि बिहार के दो खिलाड़ी रन आउट के शिकार हो गए. दूसरी पारी में खेलने उतरी मिजोरम की टीम दुसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 34 रन पर एक विकेट खो चूका है. मिजोरम के हरिअतिपूया तीन रन बनाकर सचिन के शिकार हुए. खेल समाप्त होने तक गौरव 22 और सैयद बजिद साह चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है. कल मैच का तीसरा दिन है.

The post सीके नायडू टूर्नामेंट : सतीश के शतक की बदौलत बिहार ने मिजोरम पर बनाई 135 रनों की बढ़त appeared first on Live Cities.