Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूटने से बचा डीविलियर्स का वर्ल्ड रिकाॅर्ड, कीवी आलराउंडर ने महज 13 गेंदों में ठोक डाले इतने रन

क्रिकेट एक अनिश्चितताओं से भरा खेल है। काैन से मुकाबले में किस बल्लेबाज का बल्ला चल जाए, इसका अनुमान लगाना आसान नहीं। न्यूजीलैंड -श्रीलंका के बीच शुरू हो चुकी 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का वर्ल्ड रिकाॅर्ड टूटने से बचा। न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेम्स नीशम ने ऐसी खतरनाक पारी खेली जिसे देख सब हैरान रह गए।
 
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 371 रन बनाए, जिसमें नीशम की 13 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रनों की पारी खेली। निशम ने सबका दिल तो जीता लेकिन डीविलियर्स का वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ने से चूक गए। निशम के पास वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का माैका था। अगर उनके पास 1 या 2 गेंदें खेलने का माैका मिलता तो वह वनडे का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर सकते थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण 50 ओवर समाप्त हो गए।डीविलियर्स ने 18 मार्च 2015 में विंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।
 
एक ओवर में 34 रन भी ठोके
निशम डीविलियर्स का रिकाॅर्ड तोड़ नहीं पाए लेकिन उन्होंने 1 ओवर में सर्वाधिक रन बटोरने के मामले में उनकी बराबरी कर गए। निशम ने थिसारा परेरा की जमकर धुनाई की । मैच के 49वें ओवर में उन्होंने 5 छक्कों समेत कुल 34 रन बटोरे, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी। इसी के साथ वह 1 ओवर मे सर्वाधिक रन बटोरने के मामले में डीविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। डीविलियर्स ने विंडीज के जेसन होल्डर को 2015 में 1 ओवर में 34 रन जड़े थे।