Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत-हार की परवाह नहीं, आने वाले 13 मैचों में खोजेंगे सही संयोजन : रवि शास्त्री

विश्व कप 2019 के लिए अब 6 महीने से भी कम का समय शेष रह चूका है. भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से पहले 13 वनडे मैच खेलने है. भारतीय टीम को 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया से उन्ही की धरती पर खेलनी है.

इसके बाद भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद फिर भारतीय टीम अपनी घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

जीत-हार के बारे में नहीं सोचेंगे, फिलहाल अच्छा संयोजन खोजना मकसद 

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “हम एक समय में एक कदम उठाते हैं. लाल गेंद का क्रिकेट खत्म हो गया है, अब हमें सफेद गेंद से क्रिकेट खेलनी है, इसलिए अब हम सफ़ेद गेंद पर फोकस करेंगे. 

हमारे पास विश्व कप से पहले कुछ मैच है. हम इन मैचों का प्रयोग अलग-अलग संयोजनों को आजमाने के लिए करेंगे. हम फिलहाल जीत-हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे, हमारा मकसद विश्व कप तक टीम का सबसे अच्छा संयोजन खोजने का होगा.”

आने वाले 13 वनडे में सही संयोजन खोजना जरुरी 

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में आगे कहा,  “हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर पांच वनडे मैच है.

हमारे पास कुल 13 गेम है और हमें इन्ही मैचों में अपना सही संयोजन खोजना है. हम विश्व कप जीतना चाहते है और मुझे लगता है, कि हम विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है.”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार भारत 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम वर्तमान समय में शानदार फॉर्म में है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की प्रबल दावेदार है. भारतीय टीम के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जीत-हार की परवाह नहीं, आने वाले 13 मैचों में खोजेंगे सही संयोजन : रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.