स्पोर्ट्स डेस्क। तूफानी बल्लेबाज थिसारा परेरा शनिवार (5 जनवरी) को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 गेंदों पर 140 रन की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। तूफानी पारी खेलने के बाद भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाये। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका की पूरी टीम 46.2 ओवर में 298 रन पर सिमट गई।
थिसारा परेरा (140) और धनुष्का गुणतिलक (71) के अलावा कोई बल्लेबाज़ विकेट पर नहीं ठीक सका। दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड के 320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने एक समय 128 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे।
लेकिन जिस तरह परेरा ने बल्लेबाजी की उससे यही लग रहा था अब मैच श्रीलंका के हाथ में आया।उन्होंने महज 57 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था, लेकिन अफसोस इस बात का रहा कि उनकी शानदार पारी श्रीलंका के काम नहीं आ सकी। थिसारापरेरा ने कप्तान लासिथ मलिंगा (17) के साथ आठवें विकेट के लिए 75, लक्षण संदाकन (6) के साथ नौंवें विकेट के लिए 51 और नुवान प्रदीप (नाबाद 3) के साथ अंतिम विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
सिडनी टेस्ट: इंडियन क्रिकेट टीम के 622 रनों के पीछे है पाकिस्तान के इन तेज गेंदबाजों का हाथ
Herald