Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

141 साल के क्रिकेट इतिहास में जो काम कोई टीम नहीं कर पाई, वह काम भारत ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन किया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वह कारनामा कर दिया है. जो दुनिया की कोई भी टीम 141 साल के लम्बे क्रिकेट इतिहास में नहीं कर पाई थी.

ऑस्ट्रेलिया की धरती में लगातार तीन बार पारी घोषित करने वाला देश बना भारत 

ऑस्ट्रेलिया की धरती में पहली बार ऐसा हुआ है, कि मेहमान टीम ने लगातार तीसरी बार अपनी पारी घोषित की हो. भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी है. जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपनी तीन लगातार पारियां घोषित की है.

मेलबर्न टेस्ट में भी दोनों पारी की थी घोषित 

आपकों बता दें, कि मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी दोनों पारियां घोषित की थी. मेलबर्न की पहली पारी भारतीय ने जहां 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं मेलबर्न की दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर घोषित की थी.

अब सिडनी टेस्ट की पहली पारी भी भारत ने की घोषित 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ने अपनी पारी घोषित की है.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की है. मेलबर्न की दो और सिडनी की यह पारी मिलाकर भारत लगातार तीन बार पारी घोषित कर चुका है.

भारत 2008 की घरेलू सीरीज में भी तीन बार कर चुका है पारी घोषित 

भारत इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर अपनी तीन लगातार पारियों को घोषित कर चुका है. भारत ने साल 2008 की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन पारियों को घोषित किया था.

हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ही धरती पर किसी भी टीम द्वारा तीन पारियों को घोषित करने का रिकॉर्ड किसी भी टीम ने पहली बार बनाया है. भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार यह कारनामा करने वाला पहला देश बन चुका है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 141 साल के क्रिकेट इतिहास में जो काम कोई टीम नहीं कर पाई, वह काम भारत ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन किया appeared first on SportzWiki Hindi.