Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने चुनी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम, 2 साल से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को माना सबसे महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अभी कुछ दिन पहले क्रिकेट से अलविदा कह दिया है. आजकल उनको क्रिकेट कॉमेंटेटर के रूप में देखा जा सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का आगाज हुआ. सीरीज के दौरान वो स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर  कॉमेंटेटर के रूप में देखे जा सकते है.

इसी दौरान इस खिलाड़ी ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. बता दें, भारतीय टीम ने जब 2011 का विश्व कप जीता तब यह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा था. इस खिलाड़ी ने फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 97 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी. यह खिलाड़ी 2007 के टी-20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा था.

ये रही गौतम गंभीर की विश्व कप के लिए 15  सदस्यीय टीम 

सलामी बल्लेबाज के रूप में इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और शिखर धवन को चुना है. इन्होने खराब फॉर्म में चल रहे के एल राहुल को भी अपनी टीम में जगह दिया है. वहीँ इन्होंने केदार जाधव और अंबाती रायडू दोनों को अपने टीम में जगह दी है. वहीं फिनिशर के रूप में टीम में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी दिख रहे हैं.

आर अश्विन को टीम में जगह देना चौकाने वाला फैसला 

वहीं इनका सबसे चौकाने वाला फैसला आर अश्विन का टीम में लाना लाना है. उन्होंने रविन्द्र जडेजा की जगह इस खिलाड़ी को मौका दिया है. तेज गेंदबाजी की अगर बात करें तो इस खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह भुवनेश्वर कुमार पर अपना दाव लगाया है.

वहीँ स्पिन गेंदबाजी की अगर बात करें तो इन्होंने कुलदीप यादव और चहल पर भरोसा दिखाया है. वहीं ऑलराउंडर के रूप में इन्होंने टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को मौका दिया है.

गौतम गंभीर ने पिछले साल अपना आखिरी मैच रणजी ट्राफी में खेला. उन्होंने संन्यास लेते समय एक बड़ा ही इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. जो बहुत ही वायरल हुआ था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post गौतम गंभीर ने चुनी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम, 2 साल से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को माना सबसे महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.