बुधवार को ही श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई है. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम को 3-0 के अंतर से हारना पड़ा है.
अब श्रीलंका की टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह टेस्ट सीरीज 24 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज का पहला मैच 24 से 28 जनवरी के बीच ब्रिसबेन में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा मैच 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच कैनबरा में खेला जायेगा.
टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है. श्रीलंकाई 15 सदस्यी टीम की कप्तानी दिनेश चंदीमल को दी गई है.
श्रीलंका की चुनी गई टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है. श्रीलंका की यह टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी.
कुसल परेरा की हुई टेस्ट टीम में वापसी

श्रीलंका की इस टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा की वापसी हुई है. कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके चलते उन्हें टेस्ट टीम में भी श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने मौका दिया है.
कुसल परेरा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच जून 2018 में खेला था. वह अपनी टीम के लिए अबतक कुल 13 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 28.57 की औसत से 657 रन बनाये हुए है.
इस प्रकार है टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यी श्रीलंकाई टीम :

दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, लहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, धनंजया डी सिल्वा, रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवैला, कुसल परेरा, दिलरुवान परेरा, लक्शन सदाकनन, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, नूवान प्रदीप, कसून रजीता
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने चुनी सबसे मजबूत टीम, इन 15 खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.