इंटरनेट डेस्क। इशांत शर्मा भारतीय टीम के आक्रामक गेंदबाज है। भारत के इस दिग्गज आक्रामक गेंदबाज ने अपनी तीखी गेंदबाजी से कई हारे हुए मैचों में टीम की वापसी कराई है। इशांत शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के इस दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में अपने जीवन का एक बड़ा खुलासा किया है। इशांत शर्मा ने बताया कि उनके जीवन में 2013 में एक ऐसा पल आया था। जिसके लिए वो 15 दिनों तक रोते रहे थे। अब आपके मन में चल रहा हो कि मैदान में इतना आक्रामक दिखने वाला गेंदबाज आखिकार लगातार 15 दिनों तक क्यों रोता रहा।
मीडिया से बात करते हुए इशांत शर्मा ने बताया कि 2013 में भारत और कंगारू टीम के बीच एक रोमांचक वनडे मैच खेला गया। मोहाली में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम जीतने की स्थिति में नजर आ रही थी। क्योंकि कंगारू टीम को अंतिम 18 गेंदों पर 44 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन पारी का 48वां ओवर मुझे करने को मिला। उस समय क्रीज पर कंगारू टीम की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉकनर क्रीज पर थे। फॉकनर ने इशांत शर्मा के इस ओवर में 30 रन बनाए और भारत को इस जीते हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा। मोहाली में खेले गए इस मैच का इशांत शर्मा पर गहरा असर पड़ा और इसके बाद इशांत शर्मा 15 दिनों तक रोते रहे। लेकिन आपको बता दें कि बाद में भारत ने ये वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की।