भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज की अगर इस समय बात करें. तो सबसे पहले नाम चेतेश्वर पुजारा का आता है. भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फॉर्म में है. अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में इस बल्लेबाज ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाएं थे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार कोइ टेस्ट सीरीज जीती.
इसमें पुजारा का सबसे बड़ा योगदान था. सीरीज के शुरुआती मैचों में सलामी बल्लेबाज बहुत जल्द आउट हो जाते थे. इसके बाद पुजारा ही थे जो पूरी सीरीज में भारतीय टीम की ओर से सबसे बेहतरीन टच में थे. अब जहाँ एकतरफ भारतीय टीम वनडे में न्यूजीलैंड में कमाल कर रही है. तो वहीँ ये बल्लेबाज रणजी ट्राफी में कमाल कर रहा है. उनके शानदार शतक की वजह से उनकी टीम ने कर्नाटक को सेमीफाइनल में मात दे दी.
पुजारा की आखिरी 15 पारियां देख आपके आँख खुले के खुले रह जाएंगे

भारतीय टीम का ये दिवार पिछले साल अक्टूबर से शानदार फॉर्म में है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु सीरीज में उन्होंने 86,10 के स्कोर बनाएं. फिर अगले टेस्ट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 54. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई. वहां इस खिलाड़ी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ 123 और 71 रन फिर 24, 4 106,0, 193, 11 फिर रणजी ट्राफी में उत्तरप्रदेश के खिलाफ 45, 67 नाबाद और अब कर्नाटक के खिलाफ शानदार शतक. पिछली 15 पारियों में 951 रन 73.15 के शानदार औसत के साथ.

टेस्ट में बेस्ट हैं पुजारा
भारतीय टीम का ये बेहतरीन बल्लेबाज टेस्ट में बेस्ट है. इस खिलाड़ी का ऐसा प्रदर्शन देख के मोहम्मद कैफ ने पुजारा को वनडे टीम में जगह देने की वकालत की थी. ये खिलाड़ी सीरीज खत्म होने के बाद घरेलु क्रिकेट या फिर काउंटी क्रिकेट जरूर खेलता है. क्योंकि प्रैक्टिस जारी रहे. और जब टेस्ट में खेलने का मौका मिले तो ये बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करें. भारतीय टीम अब टेस्ट क्रिकेट विश्व कप के बाद खेलते हुए नजर आएगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पिछले 15 पारियों में पुजारा की बल्लेबाजी देख आपकी आँखें फटी की फटी रह जाएगी appeared first on SportzWiki Hindi.