Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी वनडे विश्व कप में खेलेंगे ये 15 भारतीय क्रिकेटर!

खेल डेस्क। आईसीसी विश्व कप इस साल इंग्लैंड में 30 मई को मेजबान टीम के दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले उद्घाटन मुकाबले के साथ शुरू होगा। इसमें दुनिया की दस शीर्ष टीमें हिस्सा लेेंगी। भारतीय टीम क्रिकेट के इस महाकुंभ में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

आतिशी शतकीय पारी के दौरान एबी डिविलियर्स ने रचा ये इतिहास

अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन क्रिकेट से जुड़े कुछ दिग्गज खिलाडिय़ों ने अपनी ओर से संभावित टीम का चयन किया है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इस टूर्नामेंट में लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। गंभीर ने अपनी टीम में लगभग उन्हीं खिलाडिय़ों को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है जो अभी न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम में उन्होंने तीसरे स्पिनर के रूप में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के स्थान पर अनुभवी गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन को तरजीह दी है।

हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय

गंभीर ने इस टीम में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को भी शामिल नहीं किया है। युवराज सिंह को अभी भी इस विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से ख्ेालने की आशा है। गंभीर ने इस टीम में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम में जगह नहीं दी है। उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक को इस टूर्नामेंट के लिए वरीयता दी है।

टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।