Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

15 दिन तक लगातार रोते रहे थे इशांत शर्मा, अब खुद ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। कई खिलाड़ी अपनी लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते है, अब किसी कड़ी में भारतीय टीम अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले इशांत शर्मा एक, दो दिन नहीं बल्कि पूरे 15 दिनों तक लगातार रोते रहे थे।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर के सबसे बुरे दिन का ज़िक्र किया। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आई। यहां उसने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज 1-1 से बराबर चल रही थी। करो या मरो (तीसरा वनडे) मुकाबला में मोहाली में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

बल्लेबाज़ करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों पर 44 रन चाहिए थे। मुकाबला पूरा भारत के हाथ में था लेकिन 48वें ओवर में वो हुआ जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। यह ओवर इशांत शर्मा लेकर आये और उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर थे।
सभी को उम्मीदें थी भारत ये मैच जीत जायेगा लेकिन इशांत ने इस ओवर में 30 रन लुटा दिए। इसी ओवर में भारत के हाथ से मैच निकल गया। फॉकनर ने उस मैच में 29 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच के बाद इशांत शर्मा पर गहरा असर पड़ा।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा अपने आप पर कोष रहा हूं। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो चीजों को कालीन के नीचे छुपा दें। मेरी वजह से भारत मैच हरा दिया था। मैं एक दिन नहीं बल्कि कम से कम 15 दिन तक रोता रहा था।'

यह भी पढ़े:-

ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज

Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात



Herald