Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिहार को हरियाणा से मिली करारी शिकस्त, 16 ओवर में 43 रन बनाकर ही पूरी टीम हो गयी आउट

लाइव सिटीज,सेंट्रल डेस्क : बालिकाओं के U-23 वर्ग में खेले जा रहे टी 20 लीग के दुसरे मैच में बिहार को हरियाणा से 160 रनों से हार मिली. बिहार की अपूर्वा कुमारी के 22 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाईं तक नहीं पहुँच सकी. चार खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गयी. बिहार का अगला मैच 17 जनवरी को हिमाचल से है.

राजधानी के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (पालम) पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस हरियाणा ने जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.  हरियाणा का पहला विकेट 167 के स्कोर पर सोलवें ओवर के अंतिम गेंद पर गिरा, जब ओपनर भावना 43 के निजी स्कोर पर अनु के द्वारा बोल्ड कर दी गयी.

हरियाणा के  ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली शेफालिका ने 63 गेंद पर 132 रन बनाकर आउट हुई. शीतल राणा 13 रन बनाकर आउट हो गयी, जबकि शालिनी 5 और सुमन 3 रन बनाकर नाबाद रही. हरियाणा की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 203 रन बनाये. बिहार ओर से अनु, अपूर्वा और कुमारी ने एक – एक विकेट लिए.

बिहार को जीत के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने थे. लेकिन बिहार की पूरी टीम 16 ओवर में ही 43 रन पर आल आउट हो गयी. बिहार की ओर से अपूर्वा कुमारी 22 रन, हर्षिता 5 , सना 2 , अमीषा 8 , अपूर्वा 2 , आराध्य एक , शिखा, कीर्ति, अनु और निवेदिता शून्य पर आउट हो गयी. कुमारी 2 रन पर नॉट आउट रही. हरियाणा की और से दीक्षा और प्रिया ने दो – दो, श्वेता और सुमन ने एक एक तथा चार खिलाड़ी को रन आउट का शिकार हुई.

The post बिहार को हरियाणा से मिली करारी शिकस्त, 16 ओवर में 43 रन बनाकर ही पूरी टीम हो गयी आउट appeared first on Live Cities.