Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने से 16 साल बड़ी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता है केएल राहुल का दिल, खुद बताया नाम

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अपने बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नजर आये है. करण जौहर के इस शो के दौरान केएल राहुल और उनके बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या ने जमकर मस्ती की, दोनों ने ड्रेसिंग रूम के कई किस्से शेयर किये.

मलाइका अरोड़ा है केएल राहुल का क्रश 

‘कॉफ़ी विद करण’ के इस शो में केएल राहुल ने खुलासा किया, कि मलाइका अरोड़ा उनका क्रश हुआ करती थी. उन्होंने बताया, कि वह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को बहुत पसंद करते थे. उन्होंने बताया, कि बचपन से ही वह मलाइका अरोड़ा को फिल्मों में देख रहे है.

अर्जुन की वजह से कम हुई है केएल की दीवानगी 

इस शो के दौरान साथ ही केएल राहुल ने यह भी कहा है, कि जब से उन्हें मलाइका और अर्जुन कपूर की नजदीकियों के बारे में पता चला है. तब से उनकी दीवानगी कम हो गई है.

बता दें, कि इनदिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दोनों कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस में स्पॉट हो जाते है.

लोग समझते हैं हार्दिक को कर रहा हूं डेट 

शो के एक प्रोमो में केएल राहुल एक खुलासा करते हुए नजर आ रहे है. राहुल ने कहा, “मेरी और हार्दिक की दोस्ती को कुछ लोग यह समझने लगे है, कि मैं हार्दिक पांड्या को डेट कर रहा हूं. “

इस शो के प्रोमो में करण जौहर एक ऐसा सवाल केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से पूछते है, कि उनके लिए इसका जवाब देना मुश्किल हो जाता है. करण पूछते है, कि “आपके हिसाब से विराट कोहली और एमएस धोनी में बेहतर कप्तान कौन है ?”

इस सवाल पर केएल राहुल जवाब देते है, कि “यार हम दोनों अभी कुछ साल पहले ही टीम में आये हैं. ऐसे सवाल करके हमें मुश्किल में क्यों डाल रहे हो ?”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अपने से 16 साल बड़ी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता है केएल राहुल का दिल, खुद बताया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.