Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया : हरियाणा बना अंडर-17 पुरूष हाकी चैंपियन

मुंबई
हरियाणा ने एक बेहद करीबी मैच में पंजाब को 1-0 से हराकर सोमवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 पुरूष हाकी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की तरफ से यह महत्वपूर्ण गोल साहिल शर्मा ने 40वें मिनट में किया। इसके बाद उसकी टीम ने इसका अच्छी तरह से बचाव किया। यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में हरियाणा ने साहिल के निर्णायक गोल की मदद से बढ़त बना ली। पुरुषों के ही अंडर-17 वर्ग के प्लेआफ मैच में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 5-0 से और ओडिशा ने मिजोरम को 4-2 से पराजित किया। अंडर-21 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से हराया जबकि पंजाब ने चंडीगढ- के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला।